हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया है, जो न सिर्फ उसकी सियासी हेकड़ी को चूर करेगा, बल्कि वहां के नेताओं के होश भी उड़ा देगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी की हालिया बयानबाजी, खासकर सिंधु जल संधि को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश, को विज ने दो टूक लताड़ लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “पाकिस्तान जितना मर्जी रो ले, हमारी सरकार ने सख्त फैसला ले लिया है। तुम्हारे पास पहले आटा था नहीं, अब पानी भी बंद हो गया। हम जहां तक उधेड़ सकते हैं, उधेड़ेंगे और आतंकवाद के स्कूल को तहस-नहस कर देंगे।” यह बयान न सिर्फ पाकिस्तान की कमजोर नब्ज पर चोट करता है, बल्कि भारत के कड़े रुख को भी जाहिर करता है।