2023 में खेमका ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर सतर्कता विभाग में तैनाती की मांग की। उन्होंने लिखा, "अगर मौका मिला, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ असली युद्ध होगा और कोई भी बड़ा या शक्तिशाली व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।" हालांकि, उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हुई। खेमका ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को पुरस्कृत करने और ईमानदार अधिकारियों को हाशिए पर डालने की व्यवस्था की आलोचना की। एक बार तो उनकी सरकारी गाड़ी तक छीन ली गई, लेकिन वे पैदल ऑफिस जाते रहे।