24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबरदार जो कोई आगे बढ़ा.. ये मेरी गर्लफ्रेंड है, मेरे साथ जाएगी: प्रेमी ने बीच रास्ते रोकी कार, दूल्हा रह गया…

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर में शादी की विदाई के बाद उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने दुल्हन की कार को बीच रास्ते रोक लिया और उसे अपनी प्रेमिका बताते हुए साथ ले जाने की जिद करने लगा।

2 min read
Google source verification
ambedkar nagar dulhan premi rok car vidai case

अंबेडकरनगर में सनसनीखेज घटना..

Bride Wedding Controversy:यूपी के अंबेडकरनगर में शादी की खुशियां उस वक्त तनाव और हंगामे में बदल गईं जब विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल ले जा रही कार को बीच रास्ते एक युवक ने रोक लिया। फिल्मी अंदाज में बाइक कार के आगे लगाकर उसने गाड़ी रुकवाई और हंगामे की शुरुआत कर दी। यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर गांव के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

कार रोककर दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपने 6-7 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कार के आगे बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उसने कार का दरवाजा खोलकर दूल्हा-दुल्हन दोनों को बाहर निकाल लिया। इस अचानक हुई घटना से दूल्हा पूरी तरह हैरान रह गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये मेरी गर्लफ्रेंड है

युवक ने अपना नाम रणविजय बताते हुए दुल्हन को अपनी ओर खींचते हुए दावा किया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है और उसके साथ ही जाएगी। उसने कहा कि दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता। उसकी इस हरकत से दूल्हा और मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

मोबाइल फोटोज दिखाकर बढ़ाया विवाद

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब युवक ने अपने मोबाइल में मौजूद तस्वीरें दिखानी शुरू कर दीं। उसने दावा किया कि वह पिछले दो वर्षों से युवती के साथ रिश्ते में है। फोटोज देखकर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद और बढ़ गया, जिससे माहौल और बिगड़ गया।

परिजनों की एंट्री से बढ़ा तनाव

घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे ने तुरंत अपने और ससुराल पक्ष के लोगों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखाई देने लगी।

थाने में घंटों चली पंचायत

पुलिस की मौजूदगी में पूरे दिन थाने में पंचायत चलती रही। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद वर पक्ष ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया और दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया। वहीं दुल्हन को उसके परिजन अपने साथ ले गए। बाद में लिखित समझौते के आधार पर किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया गया।

शांति भंग में चालान

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया था। हालांकि हंगामे और स्थिति बिगड़ने के कारण प्रेमी युवक रणविजय का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग