
नाव डूबने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा है।
Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। नाम में 12 लोग सवार थे। 8 लोगों को निकाल लिया गया है, वहीं 3 लापता हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया है कि हमने 9 लोगों को बचा लिया है, 3 लोग लापता हैं। लापता लोगों की खोज के लिए पुलिस और गोताखोर की टीम जुटी हुई है। जो लोग डूबे हैं वो रिश्तेदारी में आए थे और घूमने के लिए निकले थे।
सेल्फी लेते हुए बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक, सभी 14 लोग घूमने के इरादे से नाव में सवार हुए थे। नाव जब नदी के बीच में थी तो सेल्फी लेते हुए संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तेजी दिखाते हुए 11 को निकाल लिया लेकिन तीन लड़कियों का पता नहीं चल सका।नदी से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। वहीं 3 लड़कियों की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है। इसके लिए गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
Updated on:
07 Jun 2023 03:52 pm
Published on:
07 Jun 2023 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
