
अम्बेडकर नगर. नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले जिले की तीन नगर पालिका और दो नगर पंचायतों में करोड़ो रूपये के दर्जनों कार्यों के शिलान्यास का कार्य समारोह आयोजित करके भाजपा सांसद डॉ हरिओम पाण्डेय और टांडा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी ने करते हुए नगर क्षेत्र में अब विकास की गंगा बहाने का दावा किया है।
टांडा नगर पालिका परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ हरिओम पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि पिछले साढ़े तीन साल के उनके कार्यकाल में तीन साल तक उन्हें नगर पालिका में घुसने तक नहीं दिया गया। सांसद का इशारा पिछली प्रदेश की सपा सरकार की तरफ था। उन्होंने कहाकि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष के रहते हुए एक बार जब वे नगर पालिका में जबरदस्ती पहुंचे तो यहां की हालत देखकर वे हैरान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार फैला हुआ था, लेकिन अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब जिले की समस्त नगर निकायों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
16 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
अम्बेडकर नगर की समस्त नगर पालिका और नगर पंचायतों में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें टांडा की नगर पालिका में सांसद ने तीन करोड़ 31 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित किये जाने वाले 16 परियोजनाओं का शिलान्यास सांसद डॉ हरिओम पाण्डेय और विधायक संजू देवी ने किया। शिलन्यास के बाद सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने और सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर काम कर रही है। उन्होंने कहाकि आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में भी विकास दिखाई पड़ने लगेगा।
अगर विकास न दिखाई दे तो जनता भाजपा को वोट न दे
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले इस तरह से शिलान्यास समारोह का आयोजन करके चुनाव में इसका लाभ उठाने के सवाल पर सांसद डॉ हरिओम पाण्डेय ने कहाकि इस कार्यक्रम का चुनाव में लाभ लेने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहाकि केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही है और अगर लोगों को विकास होता दिखाई पड़ रहा हो तभी आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को वोट दें अन्यथा लोग भाजपा को वोट न दें। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहाकि पिछले कार्यकाल में जिम्मेदार लोग ठेका, पट्टा और सरकारी जमीनों को लूटकर नगर पालिका को खाऊ पीयू अड्डा बना दिया था। उन्होंने कहाकि नगर पालिका में विकास का रास्ता अब प्रशस्त होगा।
Updated on:
25 Oct 2017 11:59 am
Published on:
25 Oct 2017 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
