
द्वार पूजा के समय लड़खड़ाने लगा दूल्हा, दुल्हन ने कैंसिल कर दी शादी
अम्बेडकरनगर. उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के जलालपुर में एक दुल्हन ने दूल्हे की हरकत से नाराज होकर बारात वापस लौटा दी। दरअसल, द्वार पूजा के लिए कार से उतरते ही दूल्हा लड़खड़ाने लगा। उसके नशे में होने की बात किसी को पता न लगे इसके लिए उसके दोस्तों ने उसे पकड़ कर मंडप तक पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही उसके नशे में होने की जानकारी होते ही दुल्हन और उसकी मां ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे शादी में हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी में पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर-वधु में सहमति बनने के बाद शादी रोक दी गई और बगैर विवाह के बारात वापस लौट गई।
रात भर पंचायत के बाद भी नहीं माने वधू पक्ष
मालीपुर थानाक्षेत्र में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाम को बारात पहुंची तो दूल्हे व बारातियों के स्वागत सतकार के लिए घरातियों ने तैयारी की। विवाह की रस्में शुरू हो गईं। इसके लिए दूल्हे को द्वार पूजा के लिए बुलाया जाने लगा। जब दूल्हा कार से निकला तो वह असंतुलित होकर चलने लगा जिससे कि उसके नशे में होने की बात पता चली। इसके बाद दुल्हन व उसकी मां ने शादी से इंकार कर दिया। रात भर हुई पंचायत के बाद भी वधू पक्ष के लोग शादी करने को राजी नहीं हुए। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी। पुलिस के साथ सम्मानित क्षेत्रवासी, बराती और घरातियों के बीच हुई पंचायत के बाद भी लड़की और उसकी माता ने शराबी से शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और बरात वापस चली गई।
Published on:
07 Nov 2020 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
