4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. अम्बेडकर के शुद्धिकरण और भगवाकरण के बाद गरमाई सियासत, बसपा का बड़ा बयान

डॉ. अम्बेडकर के शुद्धिकरण और भगवाकरण के बाद गरमाई सियासत, बसपा का बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 12:50 PM IST

ambedkar nagar

डॉ. अम्बेडकर के शुद्धिकरण और भगवाकरण के बाद गरमाई सियासत, बसपा का बड़ा बयान

अम्बेडकर नगर. जिले के टांडा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक संजू देवी ने जिस तरह से टांडा स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का शुद्धिकरण करने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच उनका जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हुए तिलक माल्यार्पण कर उन्हें भगवा वस्त्र अर्पित किया गया, उसको लेकर राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं । बहुजन समाज पार्टी की तरफ से विधायक के इस कार्य को राजनीति से प्रेरित होकर राजनीतिक लाभ के लिए किया जाना बताया जा रहा है।

बसपा की तरफ से यह कहा जा रहा है कि डॉ भीमराव अम्बेडकर या उनकी विचारधारा से भाजपा का कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सब केवल दलित मतों को लुभाने की एक साजिश है, जिसके लिए भाजपा विधायक द्वारा यह सब किया गया है।

बसपा नेता दिनेश चन्द्रा ने बताया भाजपा की ओछी राजनीति

अम्बेडकर नगर जिले के दौरे पर आये बसपा के बड़े नेता दिनेश चन्द्र ने भाजपा विधायक की इस कार्यशैली का जमकर विरोध किया है। उन्होंने कहाकि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सम्मान करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने उनके साथ दिखावे का बर्ताव करते हुए राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास किया है, उसको लेकर सवाल तो बनते ही हैं।

उन्होंने कहाकि शासन और प्रशासन को भी यह देखना चाहिए कि इस तरह की घटना दोबारा न होने पाए। भाजपा की तरफ से बसपा पर लगाए कई आरोपों का भी जवाब देते हुए दिनेश चंद्रा ने कहाकि बाबा साहब का सम्मान करने और उनकी विचार धारा पर चलने का काम उनकी पार्टी के लोग सदैव करते हैं, लेकिन भाजपा यह सब करके सिर्फ दिखावा कर रही है।

डॉ. अम्बेडकर का सम्मान बसपा की कापीराईट नहीं

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और भगवाकरण पर बसपा की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया पर एक बार फिर भाजपा की तरफ से तीखी बयानबाजी की गई है। टांडा के भाजपा नगर अध्यक्ष ने बसपा पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहाकि बाबा साहब का सम्मान करना बसपा की कापीराईट नहीं है।

नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहाकि बाबा साहब इस देश के महापुरुष हैं और समाज के कुछ वर्ग के लोग उन्हें ईश्वर की तरह पूजते हैं, ऐसे में भाजपा की तरफ से बाबा साहब का सम्मान किया जाना गलत नहीं है, लेकिन बसपा के लोग जिस तरह से बाबा साहब पर एकाधिकार चाहते हैं वह गलत है। उन्होंने कहाकि बसपा के लोगों को बाबा साहब सिर्फ 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को ही याद आते हैं। उन्होंने बताया कि बाकी दिनों में बाबा साहब की मूर्ति पर गंदगी फैली रहती है, जिसकी सफाई उन लोगों ने की है। उन्होंने कहाकि बाबा साहब किसी जाति धर्म विशेष के बंधे हुए नहीं हैं। उन्होंने कहाकि बसपा को लगता है कि उनकी जमीन सरक रही है और दलित एवं वंचित समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी की कार्य प्रणाली से संतुष्ट है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश