एसडीएम कोमल यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और खंड विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ पालीथीन और थर्मकोल के उत्पादों पर रोक लगाने की चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी कोमल यादव ने कहाकि उप्र प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित कचरा कूड़ा के निस्तारण के लिए लाए गए अध्यादेश के अनुसार सभी निर्देशों का अनुपालन कराया जाना है, जिसमें 50 मैकरांतक की पालीथीन के प्रयोग निर्माण, विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात, निर्यातपर मूल रूप सेप्रतिबन्धित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिये जनता में जागरूकता पैदा कर लोगों को इसके प्रयोग से बचने का उपाय सुझाना है।