
नाबालिग बेटी ने बाप पर लगाया ये घिनौना आरोप, सदमे में मां बेहोश, मेडिकल कालेज में भर्ती
अम्बेडकर नगर. जिस रिश्ते की दुहाई जमाना दिया करता है, वही रिश्ता आज शर्मशार हो गया है। एक कलयुगी पिता ने ऐसा काम किया कि नाबालिक बेटी ने अपने ही पिता पर पिटाई कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां 14 वर्षीय बालिका ने अपने ही पिता पर कपड़े उतार कर पिटाई और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने के बाद से माँ सदमे में है, जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है और आरोपी पिता फरार हो गया है।
पिता पर इस तरह घटना करने का आरोप
जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर इलाके में सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गयी, जब लोगों को पता चला की एक पिता ने अपने ही 14 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया है। पीडि़त बालिका ने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पिता अपनी बेटी से नाराज था, क्योंकि बेटी गाँव के किसी दूसरे युवक के घर अपनी पढ़ाई के फीस का पैसा देने चली गयी थी। लड़की को ढूंढते हुए पिता भी पहुँच गया और उसे गाँव में ही पीटने लगा। इस पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो वह अपनी बेटी को घर ले आया और कमरा बंद कर उसके सब कपडे उतरवा कर बेटी को पहले खूब पीटा और फिर उसके साथ गलत काम करने लगा। मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण हो बेबश हो गई।
मौके पर पहुंची लड़की की मां ने जब अपनी लड़की की चीख सुनी तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कुछ भी मदद न कर सकी। लड़की की बड़ी मां भी बचाने के लिए गई थी, लेकिन कामांध बाप ने उसे भी भगा दिया था। जब तक इस नाबालिग की मां गांव वालों को मदद के लिए बुला कर ले आई तबतक वह शैतान अपनी ही नाबालिग बेटी के इज्जत को तार-तार करके दरवाजा खोलकर भाग चुकाथा। वापस आकर मां ने जब अपनी बेटी की जुबानी पूरी कहानी सुनी तो उसके होश उड़ गए और वह सदमे में चली गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
एक नाबालिग बेटी से उसके बाप के द्वारा ही दुराचार किये जाने की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वहां जब लड़की के मां की हालत देखी तो सबसे पहले उसे पास में ही मेडिकल कालेज में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है, तथ्यों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
Updated on:
20 Oct 2018 09:09 pm
Published on:
20 Oct 2018 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
