4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महामूर्खों के इस सम्मलेन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, देखकर हो जायेंगे लोटपोट

आपसी सौहार्द और भाई चारा का त्यौहार होली वैसे तो सकुशल सम्पन्न हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 3 Mar 2018, 9:45 AM IST

ambedkar nagar

आपसी सौहार्द और भाई चारा का त्यौहार होली वैसे तो सकुशल सम्पन्न हो गया

अम्बेडकर नगर. आपसी सौहार्द और भाई चारा का त्यौहार होली वैसे तो सकुशल सम्पन्न हो गया, लेकिन इसकी खुमारी अभी भी लोगों में दिखाई पड़ रही है। ये एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें बुराइयों और बुरे आचरण को भी मजाक में लेकर हंसकर टाल जाते हैं। शुक्रवार को दोपहर तक होली के विविध रंग देखने के बाद होली मिलन समारोह का जगह जगह आयोजन किया गया। ये सिलसिला आने वाले कई दिनों तक होता भी रहेगा, लेकिन अम्बेडकर नगर के टांडा कस्बे में कई दशकों से मनाया जाने वाला होली मिलन समारोह अपने आप में अजूबा है और इस आयोजन का इन्तजार इस शहर के सभी धर्मों के लोग बड़ी बेसब्री से इन्तजार करते हैं।

टांडा के राम रंग मंच पर आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में शहर के हजारों लोग पहुंच कर एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी तादात में मुस्लिम भाइयों ने भी शामिल होकर होली का त्यौहार जमकर मनाया। होली मिलन समारोह के इस आयोजन में हास्य व्यंग से सराबोर महा मूर्ख सम्मलेन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की प्रस्तुति इस प्रकार की थी कि हंसते-हंसते लोगों के पेट में बल पड़ गए।

महा मूर्ख, मुर्खाधिराज और महा घाघ का हुआ चयन

टांडा का होली मिलन समारोह पूरे जिले में मशहूर है। इस समारोह में हर साल तीन लोगों को महा मूर्ख, मुर्खाधिराज और महा घाघ के रूप में चुना जाता है। यह चुनाव भी कोई ऐसे नहीं बल्कि लोगों के साल भर के कार्यों के आधार किया जाता है | इस साल जिस व्यक्ति को महामूर्ख की कुर्सी सौंपी गई है, वह संतोष अग्रवाल हैं, जो नगर पालिका चुनाव से पहले ही चुनाव लड़ने की तैयारी में लाखों रुपये खर्च कर दिए और बाद में यह पिछड़ी जाति की महिला सुरक्षित सीट हो गई। दूसरे नंबर पर मुर्खाधिराज के रूप में सरदार त्रिलोक सिंह का चयन किया गया, जिनके बारे में मशहूर है कि वे हर जगह अपनी टांग घुसाए रहते हैं और तीसरे महा घाघ के रूप में वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नसीम रेहाना अंसारी के पति डॉ. दस्तगीर को चुना गया। इन तीनों के चुनाव पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए।

गीत संगीत और हास्य की रही जोरदार प्रस्तुति

महा मूर्ख सम्मेलन के इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने गीत संगीत और हास्य की प्रस्तुति की, जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे और घंटों इसका लुत्फ लेते रहे। नगर के मशहूर हास्य कलाकार विक्रम अग्रहरि उर्फ काका बोरावाला की हास्य व्यंग्य रचनाओं और प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजी। सांसद डॉ हरिओम के प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य ने हिन्दू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने के लिये इस आयोजन के महत्व को समझाया तो सपा के डॉ महंथ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने इस आयोजन को गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने वाला कदम बताया। विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता ने अपने भोजपुरी गीत से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे टांडा नगर और जिले के कई हस्तियों के नाम पर गुलाली उपाधियों से सुसज्जित एक पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसमें एक दूसरे की उपाधियाँ पढ़कर लोग ठहाके लगाते रहे। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में ईश्वर चंद जायसवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी आदि ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में दीपक केडिया, आनंद अग्रवाल, पुरुषोत्तम खेमानी, रघुनाथ यादव, अनिल सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि सहित कसीम अशरफ, मुजीब अहमद उर्फ सोनू डॉ आसिफ अख्तर समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश