24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 घोड़ा घास और गधा च्यवनप्रास खा रहा है : नितिन गडकरी

सपा, बसपा पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ दोनों डॉ. अम्बेडकर और राम मनोहर लोहिया की बात करते हैं, जबकि उन्हीं महापुरुषों के सिद्धांतों को भूल गए हैं।

3 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Dec 21, 2016

nitin gadkari

nitin gadkari

अम्बेडकर नगर। प्रदेश के 2017 के चुनाव में परिवर्तन यात्रा के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना संजोये भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बलिया से शुरू हुई इस यात्रा में अम्बेडकरनगर में केन्द्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ पहुंचकर एक जनसभा के दौरान सपा बसपा पर जमकर निशाना साधा। सपा, बसपा पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ दोनों डॉ. अम्बेडकर और राम मनोहर लोहिया की बात करते हैं, जबकि उन्हीं महापुरुषों के सिद्धांतों को भूल गए हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहाकि यह पार्टी सत्ता में आती है तो भाई भतीजा बीबी और परिवार याद आता है, जनता याद नहीं आती। उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास के लिए ये परिवारवाद ख़त्म करना होगा।

NITIN GADKARI

उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी की सरकार में सांसद की औलाद सांसद नहीं होगा, नेता की औलाद नेता नहीं होगी, चाय बेचने वाला गरीब देश का प्रधानमंत्री बनता है तो पार्टी का आम कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश की जनता गरीबी भुखमरी, बेरोजगारी से त्रस्त है, जनता बर्बाद हो रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा की हर तरफ गधे ही गधे हैं। घोड़ा घास खा रहा है तो गधे च्यवनप्रास खा रहे हैं। अम्बेडकरनगर में 10 वर्षों से बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पायी है। 2007 के चुनाव में यहां की पांचो विधानसभा सीटों पर बसपा और 2012 के चुनाव में पांचो सीटों पर सपा का कब्ज़ा रहा है। 2017 के चुनाव में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। परिवर्तन रैली के बहाने बीजेपी ने अम्बेडकरनगर में चुनावी विगुल बजा दिया है।

देखें वीडियो-

विकास को बताया भाजपा का चुनावी एजेंडा

परिवर्तन यात्रा में आयोजित रैली में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी सरकार की तारीफ की और हो रहे विकास के कामों को गिनाया। उन्होंने कहा की पचास सालों में जितना काम नहीं हुआ ओ हम पांच सालों में कर के दिखाएंगे। उन्होंने बताया की हम जो सड़कें बना रहे हैं वो 200 सालों तक चलने वाली सड़क है, जिसमें कभी गड्ढे नहीं होंगे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जब तक हमारी सरकार के पांच साल पूरे होंगे हम उत्तर प्रदेश में 2 लाख करोड़ की सड़क उत्तर प्रदेश में बना चुके होंगे । उन्होंने बताया की हम सिर्फ रोड ही नहीं बना रहे हैं बल्कि पानी और नदियों पर भी काम कर रहे हैं। नितिन गडकरी ने कहा की हम विकास की राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश के कमजोर, बेरोजगार, मजबूर के हाथों को काम कैसे मिले, उनके हाथ कैसे मजबूत हों, अच्छी सड़कें कैसे बने, यह सोच है हमारी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में विकास क्यों नहीं हो रहा है, यहां की तस्वीर क्यों नहीं बदल रही है और प्रदेश का किसान परेशान क्यों है? इसके बारे में यहां की जनता को सोचना है। चुनाव में विकास करने वाली सरकार विकास करने वाले नेता का चुनाव करे, उत्तर प्रदेश की तस्वीर खुद बदल जाएगी।

जन सैलाब देख गदगद हुए भाजपा के नेता

भाजपा की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कलेक्ट्रेट के पास आयोजित इस जनसभा में लोगों की भीड़ देखकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी काफी गदगद दिखे। तय कार्यक्रम से काफी देर से पहुंचे इन दोनों नेताओं के बावजूद लोगों का हुजूम जमा रहा। जिले की पांच विधानसभा सभा क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों की तरफ से वाहनों में भर भर कर लोगों को लाया गया था। लोग अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। वहीं आम कार्यकर्ता भी काफी उत्साह में दिखाई पड़ रहा था। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी दिखाने वाले चन्द्र प्रकाश वर्मा, टांडा से विशाल वर्मा, संजू देवी, सहित अन्य दावेदारों के विशाल हुजूम से जिला मुख्यालय पूरे दिन जाम से जूझता रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस आयोजन में शामिल अम्बेडकर नगर सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय के अलावा संत कबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी और लालगंज सांसद नीलम सोनकर भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें

image