25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NTPC के निर्माणाधीन प्लांट में यहां हुई बड़ी घटना, टावर पर काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत

मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है

2 min read
Google source verification
ntpc

NTPC के निर्माणाधीन प्लांट में यहां हुई बड़ी घटना, टावर पर काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत

अम्बेडकर नगर.NTPC टांडा के विस्तारीकरण में निर्माणाधीन इकाई में कन्वेयर बेल्ट की छत डालते समय दो मजदूरों के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घटना को लेकर मजदूरों में रोष, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल तैनात

बुधवार की देर शाम लगभग 7 बजे के बाद हुई इस घटना के बाद NTPC को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस व केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवान लगा दिए गए है। घटनास्थल पर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।थानाध्यक्ष इब्राहिम पुर विवेक वर्मा ने घटना की तस्दीक करते हुए बताया कि छत पड़ते समय ऊपर से दो मजदूर नीचे गिर गए जिसमे एक मजदूर कमल मंडल 40 वर्ष पुत्र उपेंद्र नाथ मंडल, जो वेस्ट बंगाल का रहने वाला है, उसकी मौत हो गयी। दूसरा मजदूर कौशल महतो पुत्र कन्हइया निवासी भोजपुर बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।


निर्माण इकाई की लापरवाही आई सामने

NTPC के विस्तारीकरण में निर्माण इकाई L&T के अंडर में कार्य कर रही आर के कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से काफी मजदूर काम करते थे। बताया जाता है कि ये दोनों मजदूर इसी कंपनी के साथ काम कर रहे थे। यह भी जानकारी मिल रही है कि इस प्लांट के निर्माण में लगी कंपनियों की तरफ से सुरक्षा के मानकों का सही ढंग से पालन नही किया जा रहा था, जिसकी वजह से मजदूर की मौत हुई है। इसके पहले भी कई बार घटना घट चुकी है। फिलहाल घटना के बाद NTPC का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है। मृतक मजदूर कमल मंडल के शव का पुलिस पंचायत नामा भरने की तैयारी में जुट गई है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। एहतियात के तौर पर घटनास्थल से अन्य मजदूरों को हटा दिया गया है।