1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को नाबालिग से है खतरा, कक्षा 9 के छात्र की शांतिभंग में कर दिया चालान

मां की चार महीने पहले हो चुकी है मौत, पिता विदेश में करते हैं काम।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 18 May 2018, 2:55 PM IST

Police terrorified by minorChallan

पुलिस को नाबालिग से है खतरा, कक्षा 9 के छात्र की शांतिभंग में कर दिया चालान

अम्बेडकर नगर. जिले के टांडा कोतवाली पुलिस इस बार अपने कार्य को लेकर पुन: चर्चा में है। इस बार टांडा कोतवाली की तरफ से एसडीएम के न्यायालय में शांतिभंग की आशंका में भेजी गई चालान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक विवाद के मामले में पुलिस ने कक्षा 8 पास कर कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले एक छात्र से शांति भंग का खतरा बताते हुए उसके विरुद्ध चालान भेज दिया है।
्रप्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली टांडा की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक पक्ष की तरफ से सात लोगों की चालन भेजी है, जिसमे मोहम्मद सलमान की उम्र 18 साल दिखाकर उसका भी चालान भेज दिया है, जबकि स्कूल के रिकार्ड के अनुसार सलमान की जन्मतिथि 20 जून 2003 है।

माँ का हो चुका है देहांत, पिता सऊदी में करते हैं नौकरी

पुलिस की इस अवैधानिक कार्यवाही से सलमान सहम सा गया है। जब पुलिस न्यायालय द्वारा जारी की गई नोटिस लेकर सलमान के घर गई तो मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे सलमान के मामा भी अपने भांजे के खिलाफ पुलिस की इस कार्यवाही से सकते में आ गए। सलमान के मामा ने बताया कि सलमान की माँ का चार माह पहले ही देहांत हो चुका है और उसके पिता विदेश में हैं। मामा ही सलमान की परवरिश और पढ़ाई लिखाई करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्यवाही के बारे में सुनकर सलमान सहमा हुआ है और इससे उसका भविष्य भी चौपट हो सकता है। उन्होंने न्यायालय में सलमान की जन्मतिथि प्रमाण के साथ इस बात का आवेदन पत्र दिया है कि नाबालिग सलमान का नाम चलानी रिपोर्ट से निकाला जाय।

झूठी चालानी रिपोर्ट भेजने का आरोप
पुलिस द्वारा अभियुक्त बनाये गए सलमान के मामा सिराज अहमद ने बताया कि पुलिस द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के फर्जी ढंग से किसी पुराने विवाद में सात लोगों के खिलाफ चालान कर दिया गया है, जबकि ऐसा कोई विवाद नहीं था। इसी चालान में पुलिस ने फर्जी ढंग से सलमान को भी अभियुक्त बना दिया गया है। उन्होंने पुलिस की इस पूरी कार्यवाही को झूठा बताया है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश