
अम्बेडकर नगर. भारतीय संस्कृति और धर्मशास्त्रों के अनुसार नदियों का बड़ा महत्व है। खास तौर पर उत्तर भारत में गंगा और सरयू का विशेष महत्व समझा जाता है। इन दोनों नदियों को सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि जीवनधारा समझा जाता है और इन्हें जीवंत मानते हुए देवी का स्थान प्राप्त है। गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को बनाने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयत्नशील है, लेकिन गंगा के समान ही धार्मिक मान्यता रखने वाली सरयू नदी पर अभी तक प्रदेश और केंद्र सरकार की कृपा नहीं बरस रही है, जिसके कारण अभी सरयू नदी के लिए कोई विशेष अभियान सरकार नहीं शुरू कर सकी है।
अम्बेडकर नगर जिले के टाण्डा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी ने अपने क्षेत्र में सरयू नदी की गरिमा को बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की सुगमता के लिए नगर विकास मंत्री से सरयू रिवर फ्रंट बनाये जाने की मांग की है, जिस पर अपनी सहमति जताते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रमुख सचिव नगर विकास से प्रस्ताव मांग लिया है। जिसके बाद से यह समझा जा रहा है कि टाण्डा नगर क्षेत्र के उत्तर तरफ बहने वाली सरयू नदी से टाण्डा का भी कायाकल्प होने के साथ ही विकास की नई धारा बहेगी।
रामायण काल से विशेष महत्व है सरयू नदी का
हिमालय की गोदी से निकल कर उत्तराखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश में कई जनपदों से होते हुए अयोध्या से आगे बढ़ते हुए अम्बेडकर नगर, आज़मगढ़, मऊ जिले से होते हुए बलिया में समाहित होने वाली इस नदी का नाम घाघरा है, लेकिन अयोध्या के सीमा में प्रवेश करने के साथ ही इस नदी का नाम सरयू हो जाता है, जो पौराणिक काल की अयोध्या सीमा तक इसका यही नाम यही रहा है। रामायण काल मे इसके महात्म्य का वर्णन मिलता है। तुलसी दास जी ने भी एक चौपाई के माध्यम से सरयू नदी का बखान किया है "अवध पुरी मम पूरी सुहावनि...उत्तर दिश बहे सरयू पावनि"
फैजाबाद जिले से अलग होकर बने अम्बेडकर नगर जिले की टाण्डा से होकर गुजरने वाली इस नदी के कारण यहां का क्षेत्र भी कृषि, वन एवं खनिज संपदा से भरा हुआ है, लेकिन प्रशासनिक सहयोग न मिल पाने के कारण अभी तक इस क्षेत्र का सही विकास नहीं हो सका है। टाण्डा नगर क्षेत्र में सरयू रिवर फ्रंट की जो मांग भाजपा की विधायक संजू देवी ने सरकार से की है, अगर यह मांग मंजूर हो जाती है तो न सिर्फ इस क्षेत्र के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि धार्मिक स्तर पर भी इसका महत्व काफी बढ़ जाएगा।
इस प्रस्ताव से लोगों में है खुशी की लहर
सरयू रिवर फ्रंट की मांग करने वाली भाजपा विधायक संजू देवी ने अपनी इस मांग के साथ ही कई और मांग टाण्डा के लिए किया है, जिसमे सरयू रिवर फ्रंट के साथ ही महादेवा घाट तक रिटेनिंग वाल, टाण्डा बाईपास, नालों का नदी से अलग कर उसका डायवर्जन समेत कई मांगे शामिल हैं। व्यक्तिगत रूप से नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर अपनी मांगों को रखने के बाद मंत्री की तरफ से प्रमुख सचिव को दिए गए निर्देश के बाद विधायक काफी आश्वस्त हैं। इन प्रस्तावों को हरी झण्डी मिलने के बाद टाण्डा नगर क्षेत्र के निवासियों में भी खुशी की लहर है।
Published on:
31 Mar 2018 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
