
अम्बेडकर नगर. लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ आग उगलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के औपचारिक घोषणा के दौरान मायावती ने शिवपाल सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।
ये भी पढ़ें- मायावती के साथ प्रेस वार्ता में अखिलेश ने बदल दिया अपना अंदाज, नहीं गया इस पर किसी का ध्यान
गठबंधन से भाजपा को ही पहुंचेगा फायदा-
अम्बेडकर नगर में प्रतिशील समाजवादी पार्टी और बहुजन मुक्ति पार्टी की संयुक्त रैली में पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मायावती और अखिलेश की ओर से दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए बना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब राज्यों में चुनाव हो रहा था, तब भी ये दोनों पार्टियां वहां अलग से चुनाव लड़ने पहुंच गई थीं और भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही थी। उन्होंने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पर तो भरोसा किया ही नहीं जा सकता है।
ये भी पढ़ें- मायावती-अखिलेश के ऐलान से हिल गई केंद्र सरकार, वित्त मंत्री व सीएम योगी ने दिया बहुत बड़ा बयान
सपा-बसपा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप-
शिवपाल यादव ने सपा-बसपा के इस गठबंधन पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाते हुए सवाल किया कि लोकसभा चुनाव के लिए टिकट कौन बेच रहा है? इशारा साफ तौर पर बसपा और सपा की ओर था। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने भी इस गठबंधन का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रखा था, वो भी बिना रुपए लिए, लेकिन इन लोगों ने इनकार कर दिया। शिवपाल ने कहा कि बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और बहुजन मुक्ति पार्टी के सहयोग के केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। शिवपाल ने प्रदेश में एक सीट छोड़कर बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
रैली में उमड़ी जबरदस्त भीड़-
अम्बेडकर नगर में प्रगतिशील समाजपार्टी और बहुजन मुक्ति पार्टी की इस संयुक्त रैली में जिस तरह से कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी, उसको देखकर सभी राजनीतिक दलों के माथे पर पसीना आ गया होगा। इस गठबंधन में शामिल बहुजन मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल मतंग ने मंच से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने घोषणा की कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे सवर्ण जातियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का विरोध सड़क पर उतर कर करेंगे।