6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी बुनकरों को जल्द देंगी ये तोहफा, दूर होगी परेशानी

मीटिंग में सभी प्रदेशों के बुनकर समितियों, बुनकरों के प्रतिनिधियों और बुनकर क्षेत्रों के सांसदों को भी आमंत्रित किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 27 Aug 2016, 10:03 PM IST

Smriti Irani

Smriti Irani

अम्बेडकर नगर.
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा गत दिनों दिल्ली में बुलाये गए बुनकरों की
मीटिंग में कपड़ा उत्पादन में बुनकरों को हो रही दिक्कतों पर विस्तार से
जानकारी ली। मीटिंग में सभी प्रदेशों के बुनकर समितियों, बुनकरों के
प्रतिनिधियों और बुनकर क्षेत्रों के सांसदों को भी आमंत्रित किया गया था।


स्मृति
ईरानी ने एक-एक कर सभी बुनकरों से कपड़ा उत्पादन के लिए जरूरी सुझाव भी
मांगे और उन सुझावों पर जल्द से जल्द अमल कराने के लिए एक और मीटिंग शीघ्र
बुलाये जाने की भी जानकारी उन्होंने बुनकरों को दी। सांसदों में असदुद्दीन
ओवैसी समेत, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई सांसद भी मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश में ये हैं बुनकरों की समस्या.


मीटिंग
में उत्तर प्रदेश के बुनकरों के प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश में सबसे
ज्यादा पावर लूम चलने वाले जिला अम्बेडकर नगर से बुनकर एकता विकास परिषद्
के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के सदस्य कासिम अंसारी को भी
आमंत्रित किया गया था। मीटिंग से वापस आकर कासिम अंसारी ने बताया कि
उन्होंने प्रदेश के सभी बुनकरों की तरफ से वस्त्र मंत्री को एक सुझाव पत्र
दिया है, जिसमें बुनकरों द्वारा तैयार कपड़े के लिए डिपो की स्थापना,
बुनकरों के पुराने सिस्टम के पावर लूम का अपग्रेडेशन करके नए शटल लेस पावर
लूम के लिए अनुदान की धनराशि बढाए जाने की व्यवस्था करने, गरीब मजदूर
बुनकरों को मुफ्त बीमा द्वारा मदद करना, बृद्ध और लाचार हो चुके बुनकर
मजदूरों के लिए पेंशन के साथ ही गरीब बुनकरों को आवासीय सुविधा समेत कई
मांगों को वस्त्र मंत्री के समक्ष रखा।


कासिम अंसारी ने बताया कि
अम्बेडकर नगर में लगभग सवा लाख पावर लूम चल रहे हैं, लेकिन बुनकरों की दशा
में कोई सुधार इस लिए नहीं हो पा रहा हैए क्योंकि सरकार द्वारा अभी तक जो
सहयोग इन बुनकरों को मिलना चाहिए थाए वह आज तक नहीं मिल सका बल्कि शटल लेश
रैपियर पावर लूम को लगाने में पिछली केंद्र सरकार द्वारा 30 प्रतिशत अनुदान
दी जाती रही उसे वर्तमान सरकार घटा कर 10 प्रतिशत कर दी है। कासिम अंसारी
ने बताया कि वस्त्र मंत्री ने उनकी बातों को गौर से सुनने के बाद उनकी
मांगों पर जल्द से जल्द विचार करके जल्द ही बुलाई जाने वाली दूसरी मीटिंग
में उनका प्रयास होगा कि बुनकरों से जुडी सभी मांगों को कार्य रूप दे दिया
जाय।