9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : परीक्षा शुरु होते ही जीव विज्ञान का प्रश्न-पत्र सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, मचा हड़कंप

बलरामपुर जिले में 12वीं कक्षा के ओपन परीक्षा के दौरान मोबाइल पर प्रश्र-पत्र होने लगा उपलब्ध, फोटोकॉपी दुकानों में उमड़ी भीड़

2 min read
Google source verification
Biology question paper

Biology question paper Viral

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा 10वीं व 12वीं की ओपन परीक्षा इन दिनों आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा सुबह 8.15 बजे शुरु हुई और 9 बजे तक व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरु हो गई। इसमें सवाल यह उठता है कि परीक्षा केंद्र के भीतर से छात्र-छात्राओं ने इसे वायरल किया या शिक्षकों ने।

जिस सीरियल नंबर का प्रश्र-पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ, वह बलरामपुर जिले के परीक्षा केंद्रों का बताया जा रहा है। वैसे भी बलरामपुर जिले में ओपन परीक्षा में सामूहिक नकल की बात सामने आ चुकी है। 10वीं ओपन की परीक्षा में शंकरगढ़ में छात्रों ने इस बात पर बवाल भी मचाया था कि शिक्षकों ने नकल कराने के लिए उनसे रुपए लिए लेकिन चिटिंग नहीं करने दी। अब प्रश्र-पत्र वायरल होने के मामले के संबंध में डीईओ का कहना है कि सीरियल नंबर के आधार पर जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च तथा 12वीं की परीक्षा 3 अप्रैल से प्रारंभ की गई। बलरामपुर जिले में इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 6 अप्रैल को 12वीं कक्षा की जीव विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा का समय 8.15 से 11.15 बजे तक निर्धारित था।

सूत्रों के अनुसार परीक्षा शुरु होने के 40 मिनट बाद ही कोड नंबर 1821314 व सीरियल नंबर 829866 का प्रश्र-पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस किसी के हाथ में प्रश्र-पत्र पहुंचा वह फोटोकॉपी दुकान में पहुंच गया। वहां से प्रश्रों को हल कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा। इसकी जब पड़ताल की गई तो किसी ने सही बात बताने से इनकार कर दिया।

अब सवाल यह उठता है कि किसने परीक्षा केंद्र के भीतर से प्रश्र-पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया, जबकि परीक्षार्थियों को केंद्र में मोबाइल, कैल्कुलेटर ले जाने की मनाही होती है। ऐसे में यह भी प्रश्र उठता है कि कहीं शिक्षकों या केंद्राध्यक्ष ने तो यह काम नहीं किया।

जब मामला डीईओ तक पहुंचा तो उन्होंने प्रश्र-पत्र के कोड नंबर व सीरियल नंबर के आधार जांच करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे पता चल जाएगा कि किस परीक्षा केंद्र से प्रश्र-पत्र वायरल हुआ। इधर परीक्षा के दौरान राजपुर कन्या हाईस्कूल में नकल के 3 तथा शंकरगढ़ बालक स्कूल में एक प्रकरण बनाया गया।


छात्रों ने मचाया था बवाल
पिछले दिनों बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ स्थित मानपुर हाईस्कूल परीक्षा केंद्र में 10वीं के छात्रों ने उस वक्त हंगामा कर दिया था जब उन्हें नकल नहीं मारने दिया गया था। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा के लिए आवेदन करते समय शिक्षकों द्वारा उनसे नकल कराने के लिए हजारों रुपए लिए गए थे।


जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
इस संबंध में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डीईओ आईपी गुप्ता का कहना है कि 4 नकल प्रकरण बनाए गए हैं। जीव विज्ञान का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हुआ। किस केंद्र से वायरल हुआ, इसके लिए कोड नंबर व सीरियल नंबर के आधार पर पता किया जा रहा है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग