
Rape and murder accused captured in CCTV (Photo- Video grab)
अंबिकापुर. शहर में महिला से बलात्कार के बाद निर्मम हत्या (Rape and murder case) का आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। जिला कांग्रेस कमेटी पिछले कुछ दिन से विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच मंगलवार को कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं लोगों के विरोध को देखते हुए आईजी दीपक झा ने आरोपी पर ३० हजार व डीआईजी राजेश अग्रवाल ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी को पकड़वाने व उसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को कुल 35 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।
3 अपै्रल को शहर के सद्भावना चौक के पास 42 वर्षीय एक महिला की लाश मिली थी। चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था, जबकि उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल (Rape and murder case) डाल दी गई थी। महिला से दरिंदगी की सूचना पर पुलिस ने जब घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि आरोपी ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया था।
इसके बाद उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्या (Rape and murder case) के बाद से आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है। महिला का जब पीएम रिपोर्ट आया तो दरिंदगी की कहानी भयावह निकली।
महिला के सिर की 3 हड्डियां जबकि 12 पसलियां टूटी हुई थीं। दरिंदगी और हत्या (Rape and murder case) से शहर के लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस पिछले 3 दिन से हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
विरोध को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने 30 हजार रुपए व डीआईजी राजेश अग्रवाल ने 5 हजार रुपए आरोपी पर इनाम की घोषणा (Rape and murder case) की है।
पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा की गई कि जो कोई व्यक्ति आरोपी के संबंध में ऐसी जानकारी देगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तार करेगा। उसे आईजी की ओर से 30 व डीआईजी की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
Updated on:
07 Apr 2026 08:06 pm
Published on:
07 Apr 2026 08:06 pm
