8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road accident: एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की रस्सी में फंसकर बाइक सवार CISF जवान की मौत, छुट्टी लेकर जा रहा था घर

Road accident: कोरबा में पदस्थ था सीआईएसएफ का जवान, बाइक से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

2 min read
Google source verification
Road accident

Angry people jammed road (Photo- Patrika)

लखनपुर. पुलिस की लापरवाही ने बाइक सवार सीआईएसएफ जवान की जान ले ली। मंगलवार की रात करीब 9 बजे नेशनल हाइवे क्रमांक- 130 पर ग्राम रजपुरीकला स्थित अमेरा कोल खदान गेट के पास एक दिन पहले से खड़े दुर्घटनाकारी ट्रक से लटकी रस्सी में सीआईएसएफ जवान (Road accident) की बाइक फंस गई और वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीआईएसएफ जवान छुट्टी लेकर बाइक से घर जा रहा था।

जशपुर जिले के कांसाबेल निवासी विनय टोप्पो पिता एल्विश टोप्पो उम्र 40 वर्ष सीआईएसएफ में कोरबा में पदस्थ था। वह मंगलवार को छुट्टी लेकर बाइक से अंबिकापुर (Road accident) आ रहा था। इसी बीच रात करीब 9 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला स्थित मेन रोड अमेरा कोल खदान गेट के पास पहले से खड़े ट्रक सीजी 04 पीजी 1900 में निकली रस्सी में फंसकर सडक़ पर जा गिरा।

ट्रक एक दिन पूर्व ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसे वहां से हटाया नहीं गया था। इधर हादसे में सीआईएसएफ जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Road accident) घोषित कर दिया।

Road accident: ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जिस ट्रक से सीआईएसएफ जवान की मौत (Road accident) हुई, उसी ट्रक से एक दिन पूर्व सोमवार को टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद पुलिस ट्रक को एनएच से नहीं हटाया था, जो कि दुर्घटना का पुन: कारण बना। दो दिन के अंदर दूसरी घटना व पुलिस की लापरवाही पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सडक़ को जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने रखी 3 मांगें

ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष 3 मांगे रखी। इसमें नेशनल हाइवे 130 स्थित रजपुरीकला अमेरा खदान जाने वाले चौराहे पर लाइट ब्रेकर, सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने, समय-समय पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग करने की मांग की गई। ग्रामीणों की उक्त मांग को मौके पर मौजूद एसडीएम (Road accident) ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग