1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्केट में 3 लाख रुपए हो गए थे उधार, इसलिए इस गंदे धंधे में उतर गया था मछली व्यवसायी

मछली के थोक व्यवसायी को फुटकर व्यवसायी ने 17 जून को दर्ज कराई थी एफआईआर, 48 हजार के नकली नोट भी बरामद

2 min read
Google source verification
Fake note gang arrested

Gang arrested with fake notes

अंबिकापुर. मछली के थोक व्यवसायी को फुटकर व्यापारी ने 40 हजार की गड्डी में 500-500 के 12 नकली नोट थमा दिए थे। व्यवसायी ने जब मिलान किया तब उसे नोटों के नकली होने के पता चलाा। उसने 17 जून को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की टीम ने फुटकर व्यापारी तथा नकली नोट खपाने वाले गिरोह के 2 अन्य सदस्यों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 48 हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि फुटकर व्यवसायी का मार्केट में 3 लाख से अधिक रुपए उधार हो गया था। इस कारण वह गिरोह के संपर्क में आकर नकली नोट खपाने का धंधा करने लगा।

सूरजपुर जिले के महावीरपुर निवासी बीरबल सरकार मछली का थोक व्यवसायी हैं। उसने प्रतापपुर निवासी फुटकर व्यापारी मुन्ना उर्फ इबने अली पिता खुशनैन 40 वर्ष को 15 जून को मछली बेची थी। इसके बदले उसने 40 हजार रुपए का पेमेंट किया था। जब थोक व्यवसायी ने घर जाकर नोटों का मिलान किया तो उसमें 500-500 के 12 जाली नोट थे।

उसने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में 17 जून को दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। कोतवाली पुलिस ने आईजी व एसपी के निर्देशन में टीम का गठन किया। फिर एएसपी आरके साहू व सीएसपी आरएन यादव के मार्गदर्शन में टीम ने प्रतापपुर से मुन्ना उर्फ इबने अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने 500-500 के जाली नोट 40 हजार की गड्डी में देना स्वीकार किया।


सनावल के युवक से लिए थे जाली नोट
फुटकर व्यापारी का मछली का करीब 3 lakh रुपए बकाया हो गया था। इसी बीच उसकी दोस्ती भटगांव निवासी विष्णु विश्वास से हुई। उसने ही नकली नोट खपाने का धंधा करने का झांसा उसे दिया था। इसके बाद विष्णु उसे बलरामपुर जिले के सनावल निवासी अफजल अंसारी पिता जहां अंसारी 27 वर्ष के पास ले गया।

यहां से उन्होंने कम कीमत पर 15 हजार रुपए के नकली नोट लिए। इसमें से 10 हजार के नकली नोट विष्णु ने मुन्ना उर्फ इबने को दे दिया था। इसी नोट से उसने गड्डी के साथ थोक व्यवसायी को 6 हजार के नकली नोट दिए थे।


पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
मुन्ना की निशानदेही पर पुलिस ने विष्णु विश्वास व अफजल अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अफजल के पास से 33 हजार सहित 48 हजार के जाली नोट बरामद कर लिया। इनमें से 2 हजार के जाली नोट वे मार्केट में खपा चुके हैं। कार्रवाई में कोतवाली, क्राइम ब्रांच व साइबर सेल की टीम शामिल रही।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग