13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में महामाया मंदिर के पास 8 लोग कर रहे थे ये घिनौना काम, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन पकड़े गए

less than 1 minute read
Google source verification
Arrested

Arrested

अंबिकापुर. कोतवाली पुलिस को रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मां महामाया मंदिर के पास जुआ खेल रहे हैं। पुलिस की टीम ने जब दबिश दी तो 2 फड़ में लोग जुआ खेल रहे थे।

पुलिस को देखते ही वे भागने की फिराक में थे लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों फड़ से 4 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।


अंबिकापुर के नवागढ़ निवासी 32 वर्षीय अंबिका प्रसाद, 50 वर्षीय शिव मोहन, 37 वर्षीय संतोष गिरी, 35 वर्षीय संजय व कैलाश, करण, शोभनाथ, महेंन्द्र माली रविवार की रात महामाया मंदिर के पास दो अलग-अलग फड़ बनाकर जुआ खेल रहे थे।

लोगों की आस्था के प्रतीक मंदिर के पास उन्हें जुआ खेलते देख मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी की।

इसके बाद पुलिस ने दोनों फड़ में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों फड से दो-दो हजार रुपए भी जब्त किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग