डीएमफ घोटाले की जांच कर रही ईडी की टीम ने पहले छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद यह दूसरी बार छापेमारी की कार्रवाई हुई है। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों के बीच जहां एक ओर हडक़ंप है, वहीं कपड़ा कारोबारी के घर दूसरी बार छापे की कार्रवाई से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व में ईडी की टीम छापेमारी कर कई दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। इस दौरान ईडी द्वारा कारोबारी को हिरासत में भी लेने की बात सामने आई थी।