13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति का इलाज कराने डॉक्टर गईं थीं दिल्ली, कामवाली बाई बोली- मैडम, आपके घर का ताला टूटा हुआ है, जब आई तो…

Ambikapur Crime: घर का ताला तोडक़र चोरों ने आलमारी में रखे सोने के जेवर किए पार, शहर में नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला

2 min read
Google source verification
पति का इलाज कराने डॉक्टर गईं थीं दिल्ली, कामवाली बाई बोली- मैडम, आपके घर का ताला टूटा हुआ है, जब आई तो...

Demo pic

अंबिकापुर. महिला चिकित्सक के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर पिछले 2 माह से अपने पति का इलाज कराने दिल्ली गई थीं। 15 दिन पूर्व कामवाली बाई ने मोबाइल पर कॉल कर कहा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

पति का इलाज कराने के कारण वह तत्काल नहीं लौटीं, 25 फरवरी को लौटकर उन्होंने देखा तो आलमारी में रखे सोने के जेवर गायब थे। महिला डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया निवासी डॉ. पुष्पा सिंह अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में चिकित्सक हैं। वह 28 दिसंबर 2019 को पति का इलाज कराने दिल्ली गई थीं। इस बीच 9 फरवरी को घर में काम करने वाली बाई मोबाइल से सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है।

उसने चोरी होने की आशंका जताई थी। पति के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह नहीं आ सकीं। इलाज कराने के बाद 24 फरवरी को लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का लॉक भी टूटा था। जब उन्होंने सामान का मिलान किया तो एक जोड़ा सोने का कंगन व कान का टप्स नहीं था।

महिला चिकित्सक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


शहर में लगातार हो रही चोरियां
अंबिकापुर शहर के दोनों थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। हालांकि पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने सिलसिलेवार हुईं 4 चोरियों के आरोपी एक नाबालिग व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बावजूद चोरों का अन्य गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है। चोर अधिकांश मामले में सूने घर को अपना निशाना बना रहे हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र में ऐसी कई चोरियां हो चुकी हैं।

अंबिकापुर में क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग