12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IED ब्लास्ट अपडेट- बीमार जवान को ले जाते समय हमला; घात लगाकर बैठे थे नक्सली, 8 जवान घायल

झारखंड व छत्तीसगढ़ पुलिसस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सामरी के पीपरढाबा में माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, रांची अस्पताल

3 min read
Google source verification
Injured soldier

Injured soldier

अंबिकापुर/कुसमी. लंबे अरसे के बाद माओवादियों ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल पिछले 15 दिन से झारखंड व छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय माओवाद उन्मूलन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के बीच एक बीमार जवान को उपचार हेतु ले जाने के दौरान घात लगाए माओवादियों ने बूढ़ापहाड़ से लगे सामरी थाना क्षेत्र के पीपरढाबा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। इधर आईईडी की चपेट में आने से झारखंड के सीआरपीएफ 218 बटालियन के 6 व झारखंड पुलिस के 2 जवान घायल हो गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोर्स की माओवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई है। इसमें कुछ माओवादियों के भी मारे जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित अन्य आला अधिकारी देर शाम मौके पर पहुंचे।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ व झारखंड बार्डर पर स्थित बूढ़ापहाड़ का जंगल घोर माओवाद प्रभावित क्षेत्र है। ये इलाका माओवादियों का गढ़ माना जाता है। यहीं बीच जंगल में माओवादियों का बेस कैंप है, जहां अक्सर झारखंड पुलिस से उनकी मुठभेड़ भी होती रहती है। लेकिन पुलिस यहां कभी अंदर तक नहीं घुस पाई है।

अभी एक महीने से यहां माओवादी गतिविधियों में तेजी आने के बाद झारखंड व छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा २९ अक्टूबर से अंतरराज्यीय माओवाद उन्नमूलन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें दोनों राज्यों की जिला बल, सीआरपीएफ व अद्र्धसैनिक बल के 300-400 जवान शामिल हैं।

सर्च ऑपरेशन झारखंड के भंडरिया, बाड़ेसांड़ व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के बीच एक बीमार जवान को उपचार हेतु ले जाने के दौरान घात लगाए माओवादियों ने बूढ़ापहाड़ से लगे सामरी थाना क्षेत्र के पीपरढाबा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। इधर आईईडी की चपेट में आने से झारखंड के सीआरपीएफ २१८ बटालियन के 6 व झारखंड पुलिस के 1 तथा झारखंड जगुवार के 1 जवान घायल हो गए। इसमें दो को ज्यादा चोट आई। पीछे से पहुंचे अन्य जवानों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से सभी को रांची के अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद चरहू पीपरढाबा व बूढ़ापहाड़ के पास सर्चिंग तेज कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर बलरामपुर एसपी डीआर आंचला अन्य अधिकारियों के साथ देर शाम को सामरी पहुंचे।


ये हैं घायल जवान
ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसआई आरके हेरदे, अशोक कुमार, रमेश कुमार, निवास टेके, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार व कौशल कुमार शामिल हैं। इसमें सीआरपीएफ के ६ व झारखंड पुलिस के 2 जवान शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग