धमतरी निवासी रविंद्र वर्मा अपनी पत्नी नीतू वर्मा, बेटे अभिषेक, पुत्री आयुषी व पत्नी के भाई विनय के साथ स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 08 जेड 8225 से बनारस जा रहे थे। गाड़ी रविंद्र ही चला रहा था। रविवार की तड़के बनारस मार्ग पर ग्राम सोनगरा के समीप रविंद्र को अचानक झपकी आ गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर दूर हवा में लहराते हुए खेत में पेड़ से जा टकराई।