1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर

Ambikapur Oath Ceremony: नवनिर्वाचित मेयर मंजूषा भगत के बयान पर CM साय ने कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Ambikapur Oath Ceremony: नव निर्वाचित मेयर मंजूषा भगत द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ जिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Google source verification

Ambikapur Oath Ceremony: नवनिर्वाचित मेयर मंजूषा भगत और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम साय शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि मैं मेयर मंजूषा भगत और सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई देता हूं। वहीं गंगाजल से शुद्धिकरण वाले मंजूषा भगत के बयान पर कहा कि गंगाजल को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। सभी को पता नए काम के शुरुआत से पहले गृह प्रवेश करते हैं। ईष्ट देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं। हिंदुओं के रीति रिवाज में है। कोई भी शुभ काम करने से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना चाहिए।

Ambikapur Oath Ceremony: वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने बीते 5 सालों में अंबिकापुर का विकास नही किया और जनता के विश्वास पर कांग्रेस खरा नहीं उतरी। साय ने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री होने के नाते जनता को भरोसा दिलाता हूं कि मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। हमारी सरकार अंबिकापुर नगर निगम का विकास करेगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़