14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा : पजेरो-ट्रक भिड़ंत में शहर के ठेकेदार एवं Engineer की मौत, 4 गंभीर

प्रतापपुर मार्ग पर पंचानन होटल के समीप देर रात पजेरो व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों की मौके ही मौत, 2 गंभीर घायलों को किया गया रायपुर रेफर

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Jan 09, 2017

Pajero-Truck collided

Pajero-Truck collided

अंबिकापुर.
प्रतापपुर नाका के पास स्थित पंचानन होटल के सामने देर रात पजेरो व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शहर के युवा ठेकेदार मेसर्स लालबाबू कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर सहित पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पजेरो वाहन में पीछे बैठे ठेकेदार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 की नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे से शहर में सन्नाटा पसर गया है।



अंबिकापुर के केदारपुर तिवारी बिल्डिंग के पास निवासी विनय सिंह उर्फ राजा पिता स्व. लालबाबू सिंह 38 वर्ष रविवार की रात अपनी पजेरो वाहन से ग्राम सरगंवा स्थित दूसरे मकान में जा रहे थे। उनके साथ वाहन में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बीके सिंह, उदयपुर में पदस्थ इंजीनियर उत्तम सिंह, मिशन चौक निवासी अभिषेक सिंह, रितेश सिंह, बैतुल सिंह कल्चुरी व जेसीबी ड्राइवर मनोज सिंह भी सवार थे। मनोज सिंह रिश्ते में विनय सिंह के मामा थे।


वे प्रतापपुर नाका के पास स्थित पंचानन होटल के सामने रात करीब 12 बजे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 zc- 0369 से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पजेरो के सामने का आधा हिस्सा ट्रक के भीतर जा घुसा। हादसे में वाहन में सामने बैठे विनय सिंह उर्फ राजा व इंजीनियर बीके सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि वाहन में सवार 4 अन्य घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा तत्काल सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मनोज सिंह व रितेश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टरों ने रायपुर के लिए रेफर कर दिया। इधर हादसे के बाद चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसे से युवा ठेकेदार के परिजनों सहित शहर में मातम पसर गया है।


वाहन में फंस गया था शव

हादसा इतना जबरदस्थ था कि दोनों का शव वाहन में फंसा रहा। घटना की सूचना पर पहुंचे उनके कर्मचारियों व परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। गौरतलब है कि विनय सिंह उर्फ राजा मेसर्स लालबाबू कंस्ट्रक्शन एवं राजा गैस एजेंसी के संचालक भी हैं।

ये भी पढ़ें

image