2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PETROL PUMP में गोली चलाने का मुख्य आरोपी BIHAR से गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व कोतवाली ने बिहार के बक्सर से पकड़ा, दशहरे की शाम अपने दो साथियों के साथ रामानुजगंज रोड स्थित रवि पेट्रोल पंप में चलाई थी गोली

3 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Apr 23, 2016

Accused in police custody

Accused in police custody

अंबिकापुर.
दशहरे की शाम रामानुजगंज रोड स्थित रवि पेट्रोल पंप में ताबड़तोड़ गोली चलाने का मुख्य आरोपी 6 महीने बाद आखिर पकड़ा ही गया। क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने उसे बिहार के बक्सर से धरदबोचा। उसके दो साथियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। गोली चलाने की मुख्य वजह व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता व निजी दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस एक अन्य आरोपी के संबंध में भी उससे पूछताछ कर रही है।


गौरतलब है कि 22 अक्टूबर 2015 दशहरे की शाम करीब 7.30 बजे पूरा पर्व की खुशियों में डूबा हुआ था। वहीं रामानुजगंज रोड स्थित रवि फ्यूल्स पेट्रोल पंप में बाइक सवार 3 नकाबपोश पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप के कार्यालय में ताबड़तोड़ 8 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान पंप के मैनेजर जितेंद्र सिंह व अन्य लोगों ने काउंटर के नीचे छिपकर जान बचाई थी।


वे जितेंद्र सिंह की तलाश में आए थे। सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे 3 नकाबपोशों में से दो की पहचान कर ली थी। इसमें से एक युवक राहुल सिंह गांधीनगर में किराए के मकान पर रहता था। पंप संचालक जितेन्द्र सिंह ने गांधीनगर निवासी राहुल सिंह पर हमले के पीछे शामिल होने का संदेह जताया था।


दूसरा आरोपी राहुल सिंह का ही रिश्तेदार जैक सिंह था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से पार हो गए थे। मामले में पुलिस ने धारा 307, 120 बी, 34 व 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही बतौली में नवीन ढ़ाबा के संचालक बिजेन्द्र सिंह को क्राइम ब्रंाच व कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।


शेष की तलाश सरगर्मी से तलाश जारी थी। क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की टीम संयुक्त रूप से बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश के विभिन्न जगहों पर आरोपियों को गिरफ्तार करने छापामार कार्रवाई कर रही थी। 22 फरवरी को मुखबिर से क्राइम ब्रांच प्रभारी भूपेश सिंह को सूचना मिली की आरोपी राहुल सिंह बोकारो झारखंड ट्रेन से पटना होते हुए आरा जा रहा है।


सूचना पर क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की टीम ने बिहार के आरा से फरार आरोपी जिला रोहतास के ग्राम बरडीहा निवासी 35 वर्षीय राहुल सिंह उर्फ नवीन सिंह उर्फ अश्वनी सिंह उर्फ रामबाबू सिंह पिता स्व. धनंजय सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने एक पल्सर बाइक व एक नग 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया था।


पुलिस मुख्य आरोपी बिहार के रोहतास जिला स्थित ग्राम पोकरहा निवासी जैक सिंह पिता नंदबिहारी सिंह 36 वर्ष की तलाश में थी। इसी बीच जैक सिंह के संबंध में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व कोतवाली की टीम 22 अप्रैल को बिहार के बक्सर पहुंची। यहां जैक सिंह अपने साथियों के साथ एक मंदिर परिसर में बैठा था।


पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे विकास गिरी के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी एएसआई भूपेश सिंह, विनय सिंह, प्रधान आरक्षक रामअवध सिंह, आरक्षक राकेश शर्मा, उपेन्द्र सिंह, विकास सिंह, बृजेश राय, मनीष यादव, दशरथ राजवाड़े व कोतवाली एएसआई मनोज सिंह शामिल थे।


कई संगीन मामलों में है अपराधी

इस संबंध में प्रभारी सीएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जैक सिंह काफी शातिर अपराधी है। उसके ऊपर बिहार के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या व डकैती जैसे करीब 10 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस से बचने वह पिछले 10 वर्षों से अपने घर भी नहीं गया था। पूछताछ में जैक सिंह ने बताया कि बिहार में पेट्रोल पंप किसी बड़े नेता या रईस के पास ही होता है। वह जितेंद्र सिंह को डराना चाहता था ताकि वह बतौली स्थित पेट्रोल पंप छोड़ दे। इसके बाद उसकी मंशा उक्त पेट्रोल पंप को पार्टनरशिप में चलाने की थी।


दोस्ती निभाने के चक्कर में तीनों हुए थे एक

पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी राहुल सिंह ने बताया कि वह पहले बतौली में पेट्रोल पंप चलाता था, उसके पेट्रोल पंप को जितेन्द्र सिंह द्वारा हथिया लिया गया था। इसकी वजह से वह नाराज था। इसके लिए वह बिहार के ग्राम बरडीहा में अपने साथी जैक सिंह व विकास गिरी से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे। इससे तीनों प्लान बनाकर वहीं से वारदात को अंजाम देने के लिए कट्टा व बाइक लेकर आए थे।

ये भी पढ़ें

image