
Vegetable market
अंबिकापुर. कलक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अंबिकापुर एसडीएम एवं इंसिडेंट कमांडर प्रदीप कुमार साहू द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए अंबिकापुर के गुदरी बाजार (Gudari bazar) में थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध (Banned) लगा दिया है। वहीं गुदरी सब्जी बाजार को अस्थाई रूप से कलाकेन्द्र मैदान में स्थानांतरित (Transfer) दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि सब्जी विक्रेताओं को शारीरिक दूरी एवं कोविड संबंधी समस्त नियमों का पालन करते हुए सब्जी विक्रय करना होगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गुदरी बाजार स्थित सब्जी बाजार रिहायशी क्षेत्र में होने तथा सब्जी मंडी के कम स्थान में होने के कारण सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सब्जी बिक्री करने से खरीददारों की अत्यधिक भीड़ होती है, जिससे शारीरिक दूरी तथा कोरोना वायरस के बचाव के नियमों का पालन संभव नही हो पा रहा है।
कोविड अस्पताल में 78 मरीजों का इलाज जारी
इधर मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल (Covid hospital) अंबिकापुर में 7 अप्रैल की स्थिति में 78 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। कोविड-19 वार्ड में 30 मरीज सिम्पटोमैटिक, 07 मरीज आइसीयू में, 09 मरीज को उच्च रक्तचाप, 07 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 10 मरीजों को मधुमेह तथा 15 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी, पल्स एवं ऑक्सीजन सेचुरेशन एवं अन्य वाइटल्स सामान्य है।
Published on:
07 Apr 2021 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
