नियम के अनुसार भरने हैं गड्ढे
नियमत: बाक्साइट निकाले जाने के बाद गड्ढों को भरकर उक्त जमीन को समतल कर देना चाहिए, लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस घोर लापरवाही को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी नाराजगी है, उन्होंने गड्ढों को पाटे जाने की मांग की है।