अंबिकापुर

Big fraud: Video: नौकरी लगवा दूंगा कहकर शिक्षक ने ले लिए 10 लाख, फिर थमा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, यूपी से गिरफ्तार

Big fraud: फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पीडि़त ने बनाया दबाव तो आरोपी ने 6 लाख रुपए किए रिटर्न, बाकी के पैसे नहीं लौटा रहा था आरोपी

2 min read
Teacher arrested

अंबिकापुर. स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी (Big fraud) के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लिए थे। बाद में उसने फर्जी ज्वानिंग लेटर थमा दिया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

शहर के गांधीनगर निवासी दिनेश यादव की जान-पहचान 3 वर्ष पूर्व पवन समीर से हुई थी। उस समय पवन समीर अंबिकापुर केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक था। पवन ने दिनेश के लडक़े का स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवा देने की बात कही थी। इसके लिए उसने 10 लाख रुपए की मांग (Big fraud) की थी।

झांसे में आकर दिनेश ने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए पवन को 10 लाख रुपए कई किश्तों में दिए थे। रुपए लेने के कुछ दिन बाद पवन ने दिनेश के बेटे के नाम से एक नियुक्ति पत्र (Big fraud) दिया और उसे रायपुर जाकर ज्वाइनिंग देने की बात कही। दिनेश का बेटा जब रायपुर पहुंचा तो पता चला कि उक्त नियुक्ति पत्र फर्जी है।

Big fraud: 6 लाख किया था वापस

नौकरी नहीं लगने व फर्जीवाड़े (Big fraud) की बात सामने आने पर दिनेश रुपए की मांग करने लगा। काफी दबाव डालने पर पवन ने कई बार में 6 लाख वापस किए थे, शेष 4 लाख रुपए नहीं दे रहा था। परेशान होकर दिनेश ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मामले (Big fraud) में पुलिस ने आरोपी पवन समीर पिता डॉ. होतीलाल 40 निवासी एमआईजी 623 आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 7 बोदला आगरा, वर्तमान निवास क्वार्टर नंबर 313 केंद्रीय विद्यालय स्टाफ कालोनी देवखैनी पीएसी के पास रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
20 Mar 2025 08:17 pm
Published on:
20 Mar 2025 08:13 pm
Also Read
View All
ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

अगली खबर