3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hiva crushed child: क्रशर प्लांट के पास खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की हाइवा वाहन से कुचलकर मौत, सदमे में मां

Hiva crushed child: गिट्टी ढुलाई कार्य में लगा था हाइवा, बैक करने के दौरान ड्राइवर की लापरवाही से गई बच्चे की जान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Mar 2025, 8:58 PM IST

Hiva crushed child: क्रशर प्लांट के पास खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की हाइवा वाहन से कुचलकर मौत, सदमे में मां

Demo pic

अंबिकापुर। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लाऊ स्थित क्रशर प्लांट के पास डेढ़ वर्षीय मासूम बालक खेल रहा था। इसी दौरान गिट्टी परिवहन में लगे हाइवा (Hiva crushed child) का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन बैक करने लगा। इससे बच्चा कुचल गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। इधर बालक की मौत उसकी मां सदमे में है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम लाऊ निवासी जीवत गोड़ का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रिंस 18 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे हुकुम सिंह के क्रशर (Hiva crushed child) के पास खेल रहा था।

इसी दौरान गिट्टी परिवहन कार्य के उपयोग में लगे हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी-2895 का चालक वाहन को बैक करने लगा और बच्चे के जांघ पर हाइवा का पहिया चढ़ (Hiva crushed child) गया।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद उसके माता-पिता व अन्य लोग पहुंचे। घायल बच्चे को बरियों स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Ambikapur Crime: Video: घर में घुसकर मारपीट, ईंट-पत्थर से भी हमला, महिला बेहोश, पार्षद के पुत्र समेत 9 के खिलाफ अपराध दर्ज

Hiva crushed child: डॉक्टर ने घोषित किया मृत

रेफर किए जाने के बाद परिजन बालक को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले (Hiva crushed child) में मर्ग कायम किया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।