3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएच पर तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट सवार 2 युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर देर रात हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल युवक का शहर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, परिजनों में पसरा मातम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Sep 2023, 9:04 PM IST

Road accident

Accidental bullet on highway

अंबिकापुर. Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर बतौली से लगे कुनकुरी के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट सवार 2 युवकों को रौंद डाला। हादसे में एक युवक का सिर हाइवा के पहिए ेसे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ापारा निवासी रोहित टोप्पो पिता इलिस टोप्पो उम्र 26 वर्ष मंगलवार को अपने साथी बृजेश पैकरा पिता सुदन पैकरा के साथ किसी काम से बुलेट क्रमांक सीजी 15 सीवी-2697 से सीतापुर गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों रात को अंबिकापुर लौट रहे थे।

रास्ते में एनएच 43 स्थित बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुनकुरी के पास रात करीब 11.30 बजे सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। इससे दोनों सडक़ पर गिर गए। इस दौरान हाइवा का पहिया रोहित का सिर कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जबकि बृजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची बतौली पुलिस ने घायल युवक को बतौली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बृजेश की स्थिति को गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: सूदखोर ने कॉलरीकर्मी को 30 हजार उधार देकर वसूल लिए 1 लाख रुपए, फिर भी मांग रहा ब्याज, जमीन में गाड़ देने की भी धमकी


तेज रफ्तार बन रहे हादसे का कारण
गौरतलब है कि सप्ताहभर के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा है और वाहनों की गति काफी तेज होने के कारण लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं।