16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सिंहदेव हर जगह बोल रहे हैं भाजपा में नहीं जाऊंगा, उन्हें कौन बुला रहा’

भाजपा का अम्बिकापुर विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन सीता बेंगरा उदयपुर में भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

2 min read
Google source verification
‘सिंहदेव हर जगह बोल रहे हैं भाजपा में नहीं जाऊंगा, उन्हें कौन बुला रहा’

‘सिंहदेव हर जगह बोल रहे हैं भाजपा में नहीं जाऊंगा, उन्हें कौन बुला रहा’

अम्बिकापुर। भाजपा का अम्बिकापुर विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन सीता बेंगरा उदयपुर में भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि जब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनता है तो वो गांव गरीब किसान की चिंता करता है। हम आज मोदी सरकार के 09 साल की बेहतरीन उपलब्धियों का हिसाब देने आए हैं। कांग्रेसियों को चुनौती है आकर हमसे बहस कर लें।

आगे उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों के आवास के लिए करोडो रुपये छत्तीसगढ़ भेजे परन्तु छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने राज्य का अंश नहीं देकर पैसे को लैप्स करा दिया। 16 लाख प्रधानमंत्री आवास का पैसा लैप्स कराने वाले कांग्रेसियों को अपने गांव में घुसने मत देना।

भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में जान जाने की नौबत थी लेकिन ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिको के साथ मिलकर कोरोना का टीका बनवाया तथा मुफ्त में देशवासियों को टीका लगवाकर करोड़ों लोगों की जान बचा ली।

वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि देश में ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसको मोदी सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो। छत्तीसगढ़ में भी 15 साल तक जब भाजपा की सरकार थी तब भी हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनायें बनाकर उनको लाभ दिया।

सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, आलोक दुबे, राजेश अग्रवाल, विकास पाण्डेय, मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, गोपाल सिन्हा, कैलाश मिश्रा, राजेन्द्र जायसवाल, राधेश्याम ठाकुर, दिनेश साहू तथा अनिल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन उदयपुर मण्डल महामंत्री प्रबोध सिंह ने किया।

इस अवसर पर मंजूषा भगत, मधु चौदहा, मनोज गुप्ता, सन्तोष दास, रुपेश दुबे, राज बहादुर शास्त्री, मुनेश्वर राजवाड़े, राम प्रवेश पाण्डेय, रामकेश्वर राजवाड़े, दीपक तोमर, जन्मजय मिश्रा, सन्तोष जायसवाल, चन्द्रबसु यादव, मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, रिंकू सिंह, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, कमलेश तिवारी, बृजेश चतुर्वेदी, अनुराग अंबष्ट सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।


‘स्पष्टीकरण क्यों दे रहे हैं सिंहदेव’
पूर्व ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव पर हमला करते हुए कहा कि वे कहते फिर रहे हैं कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा, अरे आपको भाजपा में बुला कौन रहा है और आपको क्यों स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में गरीबों का जनधन खाता फ्री में खुलवाया। ऐसा पहले किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये सालाना किसानों को दिया द्य ऐसा भी पहले किसी सरकार ने नहीं किया।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग