
Bear in corn field
अंबिकापुर. सरगुजा जिले में हाथी और भालुओं का आतंक जारी है। इनके हमले में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला उदयपुर क्षेत्र से सामने आया है। इसमें मक्के की खेत में छिपकर बैठे भालू ने शौच के लिए गई महिला को गंभीर रूप से घायल (Bear killed women) कर दिया।
इसके 2 घंटे बाद ही उसके देवर पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत (Bear killed women) हो गई, जबकि देवर का इलाज जारी है।
उदयपुर ब्लॉक के ग्राम मुडग़ांव निवासी 60 वर्षीय एक महिला 1 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे घर से लगे मक्के की बाड़ी में शौच करने गई थी। इसी दौरान अचानक उस पर भालू ने हमला (Bear attack) कर दिया। महिला का शोर सुनकर जब तक घर व गांव के लोग पहुंचे, भालू ने अपने पैने नाखूनों व दांतों से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
ग्रामीणों को देख भालू वहां से भाग निकला। इधर गंभीर रूप से जख्मी महिला को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
देवर पर भी किया हमला
महिला पर हमले के 2 घंटे बाद उसका देवर करन साय पिता रामशरण 45 वर्ष उसी मक्के की खेत में पहुंचा। अचानक उसकी नजर भालू पर पड़ी तो वह उसे भगाने लगा, यह देख भालू ने उस पर भी हमला (Bear attack) कर दिया। भालू ने उसके हाथ को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। हो-हल्ला सुनकर गांव के लोग पहुंचे और भालू को वहां से भगाया।
परिजन द्वारा करन साय को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
सरगुजा जिले में भालू के हमले से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Bear Attack
Published on:
05 Sept 2019 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
