10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: पुलिस चौकी में किशोर ने खाया जहर! देखकर आफिसरों के उड़े होश, आनन-फानन में ले गए बनारस

Breaking News: पुलिस महकमा मामले को दबाने में लगा, कथित रूप से छेडख़ानी के आरोप में पुलिस घर से लेकर आई थी चौकी (Minor boy eat poison)

2 min read
Google source verification
Breaking News: पुलिस चौकी में किशोर ने खाया जहर! देखकर आफिसरों के उड़े होश, आनन-फानन में ले गए बनारस

Poison

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी में मंगलवार की शाम एक किशोर ने जहर का सेवन (Minor boy eat poison) कर लिया। किशोर को कथित रूप से छेडख़ानी के आरोप में पुलिस उसके घर से दोपहर में उठाकर लाई थी। यह देख वहां मौजूद पुलिस ऑफिसरों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद एसडीओपी व चौकी प्रभारी उसे रात में बनारस ले गए। बताया जा रहा है कि आज सुबह से किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस महकमा इस मामले को दबाने में लगा हुआ है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम अमडीहा निवासी 17 वर्षीय एक किशोर को कथित रूप से छेडख़ानी (Molesting) की शिकायत पर पुलिस मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे उसके घर से उठाकर चौकी लाई थी।

पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा उसे जेल भेजने की कथित धमकी दी गई तथा मामले को रफा-दफा करने 70-80 हजार रुपए में सौदा तय किया गया। फिर पुलिस ने उसे रुपए लाने की बात कहकर छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार इसके बाद शाम को जब किशोर लौटा तो उसने चौकी में ही जहर का सेवन कर लिया।

यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी सन्न रह गए। फिर पुलिस द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर ले जाया गया। यहां किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

इसके बाद एसडीओपी धु्रवेश जायसवाल व चौकी प्रभारी सुनील तिवारी द्वारा उसे रात में ही उसके पूरे परिवार के साथ बनारस ले जाया गया। बुधवार की सुबह से किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है।


मामले को दबाने में लगा पुलिस महकमा
किशोर द्वारा चौकी में जहर खाने के मामले को पुलिस महकमा दबाने में लगा हुआ है। वाड्रफनगर चौकी पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है, वहीं आईजी भी इस मामले में गोल-मोल जवाब दे रहे हैं।


चौकी में कहां से आया जहर?
सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा है कि पुलिस किशोर को उठाकर लाई भी थी तो ऐसा क्या हुआ कि उसे जहर खाना पड़ गया। लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर उसे चौकी में जहर मिला कैसे?


बीते 8 महीने में सरगुजा रेंज में ये तीसरी घटना
सरगुजा रेंज में बीते 8 महीने में थाने व चौकी में आरोपित द्वारा आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। पहला मामला चंदौरा थाने में 5 महीने पूर्व हुआ था। इसमें पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने लॉकअप में चादर से फांसी लगाकर जान दे दी थी। दूसरी घटना 3 महीने पूर्व कोतवाली अंतर्गत आया था। यहां चोरी के आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वाड्रफनगर चौकी में हुआ यह तीसरा मामला है।


मैं जांच करवा लेता हूं
मेरी जानकारी में किशोर ने चौकी में जहर नहीं खाया है, वह बाहर से जहर खाकर आया था। आपके माध्यम से चौकी में जहर खाने की जानकारी मिली है, इसलिए इस मामले की जांच करा लूंगा। इस मामले में और अधिक जानकारी आपको एसपी दे सकते हैं।
केसी अग्रवाल, आईजी, सरगुजा

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime