
अंबिकापुर. CG road accident: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे (CG road accident) में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक से कुचलने के बाद मांस के लोथड़े सडक़ पर इधर-उधर बिखर गए। हादसे के बाद बाइक सवार 2 युवक वहां पहुंचे और मानवता को शर्मसार करते हुए मृतकों का मोबाइल लेकर फरार हो गए। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम मंगारी के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती व उसके मासूम बेटे को टक्कर मार दी। (CG road accident)
टक्कर से तीनो ंसडक़ पर गिरे तो ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का एक हाथ जहां कटकर अलग हो गया, वहीं उसके पति के सिर से भेजा बाहर निकलकर सडक़ पर बिखर गया।
तीनों का क्षत-विक्षत शव सडक़ पर पड़ा रहा। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उठवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सडक़ हादसे (CG road accident) को लेकर जहां सभी एक ओर दुखी थे, इसी बीच घटना स्थल पर बाइक सवार 2 युवक पहुंचे और मृतकों का मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने यह देख शोर भी मचाया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। मोबाइल न होने के कारण पुलिस को उनकी शिनाख्ती करने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
Updated on:
20 Jul 2024 08:09 am
Published on:
19 Jul 2024 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
