
CG Election 2023 : अंबिकापुर में जेपी नड्डा बोले - कांग्रेस पार्टी का मतलब भ्रष्टाचार..
अंबिकापुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान से पहले सभी पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार प्रसार किया। चुनावी प्रचार में रोक लगने से पहले भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आरंग के बाद अंबिकापुर में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित किए।
इस जनसभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा बोले - "एक तरफ बीजेपी पार्टी है, तो दूसरी तरफ भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी है. बीजेपी आपके अधिकारों की चिंता करती है, जबकि कांग्रेस आपसे हक छीनती है. कांग्रेस पार्टी का मतलब है भ्रष्टाचार.. .बीजेपी का मतलब है विकास, महिला सशक्तिकरण, किसानों को ताकत देना... मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं कि क्या 2जी घोटाला, सीडब्ल्यूजी घोटाला, कोयला घोटाला और अन्य कांग्रेस के समय में हुए थे या नहीं?"
यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : बेरला में ठाकुर बोले - बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल..
Published on:
15 Nov 2023 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
