4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल, CM योगी के हाथों मिला पुरस्कार

CG got award: उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पीएस सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ की ओर से ग्रहण किया पुरस्कार, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister) ने इस उपलब्धि पर जताया संतोष

less than 1 minute read
Google source verification
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल, CM योगी आदित्यनाथ के हाथों मिला पुरस्कार

Chhattisgarh got award by CM Yogi

अंबिकापुर. CG got award: आयुष्मान भारत हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर की स्थापना में छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ को वहां के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। राज्य की ओर से यह पुरस्कार संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पीएस सिसोदिया ने ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी संतोष जताया है।


गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर में प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर 2022 से पहले 45 सौ हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर विकसित करने का लक्ष्य दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की पहल से निर्धारित समय में 4800 से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किया गया है। बड़े-छोटे सभी सेंटर में एक समान स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पीएस सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हुई ये शादी लूट रही वाहवाही, नवाचार देखकर खुश हुए बाराती और घराती

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया संतोष
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (CG Health Minister TS Singh Deo) ने इस उपलब्धि पर संतोष जताया है। उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को बधाई दी। बताया जा रहा है कि हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर (Health and wellness centers) के माध्यम से ग्रामीण अंचल में स्वस्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: राइस मिल में अचानक पहुंचे एसडीएम तो मच गई खलबली, 4 ट्रक अवैध धान जब्त