खुद खर्च किया वहन
शादी घर संचालक का कहना है कि प्लास्टिक की थाली, गिलास व डिस्पोजल उपयोग करने पर खर्चे कम पड़ते हैं। वहीं इस शादी में उन्होंने जो सामान उपयोग किया, उसपर खर्च ज्यादा आया। इसके बावजूद उन्होंने शादी बुक करने वाले लोगों से उसका खर्च नहीं लिया, बल्कि खुद खर्च वहन किया। उनका मानना है कि ऐसा करने से समाज में एक संदेश जाएगा और लोग इसके प्रति जागरुक होंगे।