गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि, 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान किया जाएगा। मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए जिसमें दो छात्राओं ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया।