8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG paddy scam: धान खरीदी में 1.14 करोड़ का घोटाला, खरीदी प्रभारी सहित 1 दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

CG paddy scam: बलरामपुर जिले के विजयनगर उपार्जन केंद्र में वित्तीय अनियमितता हुई उजागर, जांच के बाद खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी, फड़ मुंशियों व बारदाना प्रभारी समेत अन्य लोगों की पाई गई संलिप्तता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Jul 2024, 8:16 PM IST

CG paddy scam

अंबिकापुर. CG paddy scam: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विजयनगर उपार्जन केंद्र में 1 करोड़ 14 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। शिकायत मिलने पर अंकेक्षण अधिकारी द्वारा खरीदी केंद्र में की गई जांच में 3 हजार 576.18 क्विंटल धान एवं 12 हजार 983 नग बारदाना नहीं मिला। इस गड़बड़ी में खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी, फड़ मुंशियों व बारदाना प्रभारी की संलिप्तता पाई गई। मामले के जांच प्रतिवेदन के आधार पर विजयनगर चौकी पुलिस ने खरीदी प्रभारी सहित सभी 12 आरोपियों के खिलाफ धारा 409 के तहत अपराध (CG paddy scam) दर्ज कर लिया है।


गौरतलब है कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 में विजयनगर उपार्जन केंद्र में धान की कमी की शिकायत सामने आई थी। इस पर खाद्य अधिकारी एसबी कामठे ने पूरे मामले की जांच बी. तिर्की अंकेक्षण अधिकारी कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलरामपुर से कराई।

अंकेक्षण अधिकारी की जांच में वित्तीय अनियमितता के सारे तथ्य उजागर हो गए। उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का कार्य प्रभारी मंजर अंसारी, आरिफ अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमीरचंद सिंह एवं जुरैश आलम द्वारा किया गया था। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीदी प्रभारी मंजर अंसारी द्वारा 9 हजार 491.20 क्विंटल धान खरीदी की गई एवं पूरे धान का उठाव पूर्ण करा लिया गया।

वहीं आरिफ अंसारी पिता समदानी द्वारा कुल 6 हजार 8152.40 क्विंटल धान क्रय किया गया और मात्र 64576.22 क्विंटल धान का ही उठाव कराया गया है। शेष धान की मात्रा 3576.18 क्विंटल आरिफ अंसारी द्वारा उठाव नहीं कराया गया।

वहीं जांच अधिकारी द्वारा सत्यापन करने पर उपार्जन केन्द्र विजयनगर में एक भी धान भरे हुए बारदाना की उपलब्धता नहीं पाई गई जिससे गलत तरीके से खरीदी कार्य किए जाने की पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़ें: किसान की मृत्यु के 4 दिन बाद खरीदी केंद्र प्रभारी ने उसके नाम से खरीदा 100 क्विंटल धान, खाते से रुपए भी निकाले

गड़बड़ी उजागर होने पर की गई कार्रवाई

इस गड़बड़ी में खरीदी प्रभारी आरिफ अंसारी पिता समदानी, फड़ प्रभारी मातिन, जियाउल अंसारी, फड़ मुंशी संतोष यादव, सुनील, दिनेश, सकेन्द्र, महबूब, संतुलाल, अवधेश, शिवकुमार तथा बारदाना प्रभारी गुलाब सिंह की संलिप्तता पाई गई।

इन्होंने मिलीभगत कर 3576.18 क्विंटल धान राशि 1 करोड़ 10 लाख 86 हजार 158 रुपए एवं 12983 नग बारदाना की राशि 3 लाख 24 हजार 575 रुपए की वित्तीय अनियमितता (CG paddy scam) को अंजाम दिया है। इसी जांच प्रतिवेदन के आधार पर विजयनगर पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया है।