2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: चंद्राकर बोले- हमने स्वास्थ्य मंत्री को भाजपा में बुलाया ही नहीं, वे खुद ऐसा बयान देते रहते हैं, आएंगे तो स्वागत कर लेंगे

Political News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बीच भाजपा पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर साधा निशाना, कहा- रेत एंड लैंड माफिया चरम पर

2 min read
Google source verification
Political news

BJP press conference in Ambikapur

अंबिकापुर. Political News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को अंबिकापुर के होटल पर्पल ऑर्किड में चल रही है। इस दौरान बैठक में शामिल होने आए भाजपा पदाधिकारियों ने दोपहर 4 बजे पत्रकारों से चर्चा की। इसमें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में रेत एंड लैंड माफिया चरम पर है। रिहंद नदी की रेत नोएडा में बिक रही है, इसकी तस्करी सरकार द्वारा कराई जा रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।


अजय चंद्राकर ने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कर्मभूमि पर खड़े हैं। वे टीएस सिंहदेव को रीढ़ की हड्डी वाला राजा मानता था, लेकिन जिस तरह से वे सीएम के सामने उठक-बैठक कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें नहीं मानता कि वे रीढ़ की हड्डी हैं। सरगुजावासियों को उनके अपमान का बदला कांग्रेस को हराकर जरूर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे उनके धैर्य का सम्मान करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री का बार-बार ये कहना कि वे भाजपा में नहीं जाएंगे के सवाल पर चंद्राकर ने कहा कि हमने उन्हें बुलाया ही नहीं है, वे खुद ऐसा बयान देते रहते हैं। प्रेस कांफ्रेंस में चंद्राकर के साथ अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी व अन्य उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार चरम पर
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी के नाम पर जमकर लूट हो रही है। सब कागज में ही बन रहा है। डीएमएफ फंड का इनके पास कोई लेखा-जोखा नहीं है। प्रदेश में अपराध भी चरम पर है। हत्या, सामूहिक हत्या जैसे कृत्य हो रहे हैं।


घोषणा पत्र में किया वादा नहीं किया पूरा
चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उसके एक भी कार्य पूरे नहीं हुए हैं। आईएएस जैसे महत्वपूर्ण पद छत्तीसगढ़ में नीलाम हो रहे हैं। सीएम केवल राजस्व विभाग के छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का दिखावा कर रहे हैं।


धर्मांतरण पर चर्चा न हो, इसलिए 3 दिन पहले खत्म किया सत्र
चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने 3 दिन पहले सत्रावसान कर दिया ताकि धर्मांतरण पर चर्चा न करना पड़े। दूसरे दिन विधानसभा के चलते ही पिछले दरवाजे से रासुका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

इस सरकार का धर्मांतरण में चर्चा करने, कार्रवाई करने, आंदोलन को संभालने की ताकत ही नहीं है तो सामाजिक विकृति को मिशनरी की ये सरकार रासुका लगाकर रोकने की कोशिश कर रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग