3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ मूवी का अभाविप ने किया विरोध, टॉकिज से हटाए गए पोस्टर, पुलिस रही तैनात

Chhapaak movie: सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के सभी टॉकिज में पुलिस बल की रही मौजूदगी, एसिड अटैक पर बनी फिल्म है छपाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Jan 2020, 5:37 PM IST

दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ मूवी का अभाविप ने किया विरोध, टॉकिज से हटाए गए पोस्टर, पुलिस रही तैनात

ABVP protest

अंबिकापुर. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ शुक्रवार को रिलीज होते ही अंबिकापुर में भी विरोध शुरू हो गया। शहर के जायसवाल चित्रिमंदिर, वसुंधरा टाइम आऊट व बसंत टाकिज में फिल्म का प्रदर्शन कराने के लिए पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। (Chhapaak movie)

फिल्म दिखाने से रोक लगाने के लिए अभाविप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में जायसवाल चित्र मंदिर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टॉकिज से बैनर पोस्टर हटवाया। इसके बाद अभाविप कार्यकर्ता शांत हुए।

फिल्म छपाक में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल निभा रहीं हैं। फिल्म में उनका नाम मालती है। यह फिल्म एक एसिड अटैक पीडि़ता के जीवन पर बनी हुई है। गौरतलब है कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा टैक्स फ्री किया गया है।

रिलीज होते ही फिल्म छपाक का विरोध अंबिकापुर में भी किया गया। शहर के जायसवाल चित्रमंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाया गया था। इसका पहला शो दिखाने के लिए टॉकिज प्रबंधन ने पूरी तैयारी की थी। इस बीच अभाविप के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने टॉकिज पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया।

विरोध को देखते हुए टॉकिज प्रबंधन ने फिल्म का पोस्टर उतरवा दिया। टॉकिज में विरोध प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली व गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। टॉकिज से पोस्टर हटाए जाने के बाद अभाविप पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वापस चले गए।

विरोध की सूचना पर सीएसपी, कोतवाली टीआई विलियम टोप्पो व यातायात प्रभारी दिलबाग सिंह पुलिस बल के साथ जायसवाल चित्र मंदिर पहुंचे थे।


पुलिस रही मुस्तैद
फिल्म के विरोध की जानकारी पुलिस को पहले से ही थी। इसके लिए विभाग द्वारा पुलिस जवानों की तैनाती शहर के सभी टॉकिजों मे कर दी गई थी। शहर के जायसवाल चित्र मंदिर, बसंत टॉकिज व वसुंधरा टाइम आउट में शुक्रवार को फिल्म दिखाया जाना था।

अंबिकापुर की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur News