2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने गया युवक नहीं लौटा, बांध पहुंचे तो बाहर पड़े थे कपड़े

केरवा बांध में प्रतिमा विसर्जन करने गए युवक के साथ हो गई अनहोनी, रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची तो किया चक्काजाम

2 min read
Google source verification
road blockade

villagers in dam

रामानुजगंज. मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान शनिवार की शाम एक युवक बांध में डूब गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो गांव वाले दोबारा बांध के पास पहुंचे। यहां उसके कपड़े बांध के ऊपर पड़े देख उन्हें शंका हुई। रात होने के कारण उसका शव नहीं निकाला जा सका था। रविवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला।

इधर सूचना के बाद भी नगर सेना के गोताखोरों के समय रहते नहीं पहुंच पाने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर बैठकर डेढ़ घंटे चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक वृहस्पत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम केवली के ग्रामीणों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई थी। शनिवार की शाम 5.30 बजे बाजे-गाजे के साथ सभी ग्रामीण गांव से लगे केरवा बांध में मूर्ति विसर्जन करने गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी दुर्गा पंडाल में आकर बैठे थे। यहां गांव के ही 20 वर्षीय विवेक कुशवाहा पिता लक्ष्मण कुशवाहा को अपने बीच न पाकर उन्हें शंका हुई। वे तत्काल बांध के पास पहुंचे।

यहां उन्होंने देखा कि विवेक की बाइक, जूते, मोबाइल व कपड़े वहीं पड़े थे। उसके बांध में डूबने की शंका पर स्थानीय गोताखोर उसे ढूंढने बांध में उतरे। इधर घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही विजयनगर चौकी प्रभारी केबी पटेल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण रविवार की सुबह नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकालने की बात कही गई। इसके बाद सभी ग्रामीण घर चले गए।

रविवार की सुबह 6 बजे ही ग्रामीण बांध के पास पहुंच गए। उन्होंने सेना के गोताखोरों के आने का 8 बजे तक इंतजार किया। जब गोताखोर नहीं पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना जब एसपी डीआर आंचला को मिली तो उन्होंने नगर सेना के गोताखोरों को तत्काल मौके पर पहुंचने कहा।


ग्रामीणों ने निकाला शव, विधायक भी पहुंचे
नगर सेना के गोताखोरों का इंतजार करते-करते स्थानीय तैराक ही बांध में शव ढूंढने कूद पड़े। करीब 9.30 बजे उन्होंने विवेक का शव बाहर निकाला। जब ग्रामीणों ने शव निकाल लिया तब प्रशिक्षित गोताखोर मौके पर पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इधर घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक वृहस्पति सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। इधर पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग