
CM tweet after suspended CMO
अंबिकापुर. CM Visit: सामरी विधानसभा के कुसमी दौरे पर पहुंचे सीएम जहां प्रोटोकॉल तोडक़र (CM broke protocol) जनता के बीच पहुंच गए, वहीं उन्होंने गरीबी रेखा से नाम काटे जाने की महिला की शिकायत पर वहां के सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए। मंत्रालय (Ministry) से तत्काल कुसमी सीएमओ एसके दुबे को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया। आदेश की कॉपी को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने लिखा कि ‘लगातार समझाइश व हिदायत के बाद भी जनता यदि परेशान होती रहेगी तो कार्रवाई निश्चित है, इतना समझ लें।’
सामरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर कुसमी नगर पंचायत पहुंचे सीएम भूपेश बघेल एक्शन में दिखे। उन्होंने आज की पहली कार्रवाई नगर पंचायत कुसमी सीएमओ एसके दुबे को सस्पेंड (CMO suspended) कर की। राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान एक महिला हितग्राही शशिकला ने सीएम से शिकायत की कि उसका नाम गरीबी रेखा (Poverty line) से काट दिया गया है,
इसके बाद सीएम ने सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में मंत्रालय से तत्काल सस्पेंशन लेटर जारी कर दिया गया। इसके बाद सीएम कुसमी में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मेडियम स्कूल पहुंची और छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा की।
छात्रा के पूछने पर बताया फिटनेस का राज
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मेडियम स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीएम ने छात्रों से पूछा कि इस स्कूल में कैसा लग रहा है, पढ़ाई कैसी चल रही है तो छात्रों ने एकस्वर में कहा- बहुत अच्छा है।
इसी बीच सीएम से एक छात्रा ने सवाल किया कि आपकी फिटनेस (Fitness) का क्या राज है? छात्रा के सवाल के जवाब में सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि किसानी, योगा और तैराकी ही उनके स्वस्थ रहने का आधार है।
कुसमी में लगाया जनचौपाल
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मेडियम स्कूल से निकलने के बाद सीएम ने कुसमी में जनचौपाल लगाई। यहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं।
Published on:
04 May 2022 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
