7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : कांग्रेसी नेता के पुत्र ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर 11वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, छात्रा ने खाया जहर

घर के पीछे बने शौचालय में शौच करने निकली थी छात्रा, इसी दौरान 3 आरोपी अपहरण कर ले गए थे जंगल में, लगातार पीडि़ता के परिजन को दे रहे थे धमकी

3 min read
Google source verification
Gangrape

Gangrape

अंबिकापुर. 11वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के साथ 3 छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी छात्रों द्वारा छात्रा के परिजनों को लगातार दी जा रही धमकी से तंग आकर छात्रा ने 24 दिसंबर को जहर का सेवन कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी नेता के पुत्र ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर एक महीने पूर्व 22 नवंबर को उसकी बेटी से गैंगरेप किया था। जब वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टा उन्हें एक आरोपी छात्र से मारपीट के आरोप में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने उससे 40 हजार रुपए की भी मांग की थी।


गैंगरेप पीडि़ता के छात्रा ने बताया कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 22 नवंबर की अलसुबह बेटी मोबाइल में टॉर्च जलाकर घर के पीछे बने शौचालय में शौच करने गई थी। इसी दौरान पहले से उदयपुर विकासखंड के ग्राम केसमा निवासी कांग्रेसी नेता का पुत्र अपने 2 दोस्तों के साथ वहां छिपा था।

तीनों उसी स्कूल में पढ़ते हैं जहां बेटी पढ़ती है। उसने बताया कि बेटी जैसे ही शौचालय के पास पहुंची, तीनों ने उसका मुंह दबा दिया और बाइक से करीब 20 किलोमीटर दूर बसवार जंगल में ले गए। यहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद कांग्रेसी नेता का पुत्र एक दोस्त के साथ फरार हो गया, जबकि तीसरा बेटी के साथ ही जंगल में था।

22 नवंबर की शाम घटनास्थल से बेटी ने किसी तरह अपने मोबाइल से उसके पास कॉल किया और पूरी बात बताई। जब बेटी को वे जंगल में खोजने पहुंचे तो रात के 8 बज चुके थे लेकिन बेटी का पता नहीं चला। 23 नवंबर की सुबह काफी खोजबीन के बाद बेटी जंगल में ही मिली।

इस दौरान एक आरोपी व उसके माता-पिता भी वहां मौजूद थे। पीडि़ता के पिता ने बताया कि यह देखकर उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी और बेटी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने केदमा चौकी पहुंचे।


पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, धमकी देकर मांगे 40 हजार
पीडि़ता के पिता ने बताया कि केदमा चौकी में जब उन्होंने बेटी से गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो चौकी प्रभारी ने उन्हें उल्टा एक आरोपी के साथ मारपीट के केस में फंसाने की धमकी दी।

चौकी प्रभारी ने कहा कि आरोपी नाबालिग और आदिवासी है। 4 साल की जेल हो जाएगी की बात कहकर चौकी प्रभारी ने पीडि़ता के पिता से ही 40 हजार रुपए की डिमांड की। जब उसने 40 हजार रुपए नहीं होने की बात कही तो चौकी प्रभारी ने 4 दिन का समय दिया।


पीडि़ता के पिता ने भाजपा प्रत्याशी को दी सूचना
पुलिस की धमकी से डरकर पीडि़ता का पिता अपनी बेटी के साथ घर लौट गया। 4 दिन बाद चौकी प्रभारी ने उसके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि अब तक 40 हजार रुपए नहीं पहुंचाए। इससे परेशान होकर पीडि़ता के पिता ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव को सूचना दी।

सिंहदेव ने एसपी को जब इस मामले की जानकारी दी तो चौकी प्रभारी ने उसे तंग करना छोड़ दिया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस का कार्यालय प्रभारी था। इसके बाद उसने अपनी बेटी को अपने बहनोई के घर रहने के लिए भेज दिया।


कांग्रेसी नेता के पुत्र व एक अन्य आरोपी ने दी धमकी
पीडि़ता के पिता ने बताया कि घटना के एक महीने बाद 23 दिसंबर को एक आरोपी ने उसके फूफा के पास कॉल किया और पीडि़ता बेटी से बात कराने कहा। उसने पीडि़ता के फूफा से कहा कि बहुत नेता बन रहे हो, तुम्हे भी देख लूंगा।

इसके बाद उसने कॉल काट दिया। इधर 23 दिसंबर को ही कांग्रेसी नेता के पुत्र ने उसके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि वह अब मंत्री का आदमी है और उसका दामाद है। इसके बाद पीडि़ता के पिता ने महिला शक्ति सेंटर को इसकी जानकारी दी।


बेटी ने परेशान होकर खा लिया जहर
पीडि़ता के पिता ने बताया कि महिला शक्ति सेंटर वालों उसे व उसकी बेटी को 24 दिसंबर को बुलाया था। इधर उसकी बेटी आरोपियों द्वारा लगातार उन्हें दी जा रही धमकी से परेशान थी। 24 दिसंबर को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने जहर का सेवन कर लिया।

पीडि़ता के पिता ने बताया कि गनीमत रही कि उन्हें बेटी द्वारा जहर खाने की जानकारी तत्काल मिल गई। इसके बाद वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। रेफर किए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग