22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘देश हित में हैं कांग्रेस पार्टी की नीतियां व सिद्धांत’

विधायक बृहस्पत सिंह के निर्देश पर कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। लरंगसाय चौक पर वक्ताओं द्वारा कांग्रेस के नीति सिद्धांतों का सराहना की गई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं ऑटो चालकों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification
program

‘देश हित में हैं कांग्रेस पार्टी की नीतियां व सिद्धांत’

अंबिकापुर। विधायक बृहस्पत सिंह के निर्देश पर कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। लरंगसाय चौक पर वक्ताओं द्वारा कांग्रेस के नीति सिद्धांतों का सराहना की गई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं ऑटो चालकों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद अशोक जयसवाल ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जो देश को जोडऩे का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां एवं सिद्धांत देश हित में हंै, जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखतीं हंै।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि आजादी से पहले एवं आजादी के बाद देश को एकजुट करने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया। एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि आज देश जिस तरह विकास की राह पर अग्रसर है, उसकी नीव कांग्रेस पार्टी ने रखी। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, निश्चित रूप से इससे देश में एकता भाईचारा बढ़ रहा है, वहीं नफरत खत्म हो रही है।

कार्यक्रम को अरुण अग्रवाल, व्यास मुनि यादव, यासीन अंसारी, कौशल जायसवाल, सनोज दास व अशोक गौड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मंगलेश प्रजापति, मजहरूल हक, इंतखाब अंसारी, कृष्ण मंडल, आयुष सोनी, रामजी बर्मन, राहुल जीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अमरेश सिंह द्वारा किया गया।


महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया ध्वजारोहण
शंकरगढ़। कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस शंकरगढ़ के मंडी प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस पार्टी के झण्डे का ध्वजारोहण कर मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव हीरालाल यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर बृजेश यादव, पौलुष तिर्की, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमीम अंसारी, खालिद अहमद, श्याम मुरारी यादव, मुख्तार अंसारी, मानती पैकरा, पारस कश्यप, शफीक खान, मानपुर सरपंच लेदु राम, आशीष यादव, ओसपाल यादव, अनिल तिवारी, उमेश यादव, छोटेलाल, विद्या भूषण पैकरा, गंगा राम, रामसुंदर, रामवृक्ष, सदीम मरावी, बिरझु राम, नेसार, सिमू अग्रवाल, शांतिप्रकाश, मनीष उत्तम, सूर्यम, आलोक, सीतेश, रामसाय, राजू, मजूम, दुहन राम, राजकुमार यादव, फूलदेव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग