गौरतलब है कि झारखंड बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ की सीमा में ग्राम लिबरा स्थित कन्हर नदी से तस्करों द्वारा भारी मात्रा में रेत की खुदाई की जा रही थी। लिबरा के ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन की शिकायत कई बार सनावल थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं रेत तस्करों (Constable murder case) द्वारा आए दिन ग्रामीणों को धमकी दी जा रही थी।