2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथ में क्रिकेट खेला और मैदान से ले उड़ा था महंगी बाइक, नंबर चेंज कर घूमते पकड़ा गया तो जमकर हुई धुनाई

Crime in Ambikapur: नाबालिग बाइक चोर की पिटाई करने के मामले में बाइक मालिक पर अपराध दर्ज

2 min read
Google source verification
साथ में क्रिकेट खेला और मैदान से ले उड़ा था महंगी बाइक, नंबर चेंज कर घूमते पकड़ा गया तो जमकर हुई धुनाई

Demo pic

अंबिकापुर. पीजी कॉलेज मैदान में 2 दिन पूर्व क्रिकेट खेलने आए युवक की महंगी बाइक साथ में फिल्डिंग कर रहे अज्ञात किशोर ने पार कर दी थी। मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी बीच बाइक चोरी करने वाला किशोर नंबर प्लेट बदलकर बाइक से घूम रहा था। (Bike theft)

इसी बीच बाइक मालिक की नजर उस पर पड़ गई, उसने किशोर को पकड़ा और अपने दोस्तों के साथ जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में गंभीर चोट आने के कारण बाइक मालिक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।


पीजी कॉलेज मैदान से राघवपुरी, अजिरमा निवासी विजय मंडल पिता शैलेष मंडल 29 वर्ष की 5 जनवरी को सफेद रंग की पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 15 डीडी-7720 चोरी चली गई थी।

विजय मंडल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। वह खुद भी अपनी बाइक की खोजबीन कर रहा था। इसी बीच 6 जनवरी को नाबालिग चोर उसे गांधीनगर में बाइक से घूमते हुए मिल गया। वह वार्ड क्रमांक-7 गांधीनगर निवासी है तथा नंबर प्लेट चेंज कर लिया था।

इसके बाद उसने उसके घर जाकर नाबालिग की जमकर पिटाई (Minor bike thief beaten) कर दी। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने विजय मंडल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


ये था मामला
शहर से लगे राघवपुरी, अजिरमा निवासी विजय मंडल पिता शैलेश मंडल प्रतिदिन सुबह पीजी कॉलेज मैदान क्रिकेट खेलने आता है। वह 5 जनवरी की सुबह भी अपनी पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 15 डीडी-7720 से क्रिकेट खेलने मैदान में आया था। उसने चाबी गिरने के डर से बाइक में ही चाबी छोड़ दी थी।

यहां अन्य खिलाड़ी भी पहुंचे थे। इस दौरान मैदान में संदिग्ध रूप से 2 किशोर वहां पहुंचे। इस दौरान एक खिलाड़ी ने उनमें से एक को अपनी जगह फिल्डिंग भी कराई। इधर दूसरा युवक बाइक के पास खड़ा था।

कुछ देर फिल्डिंग करने के बाद संदिग्ध दोनों युवक भी मौका देखकर पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए। जब खेल समाप्त हुआ तो विजय की बाइक वहां से गायब थी और दोनों किशोर भी मैदान में नहीं थे। वहां खड़े छोटे बच्चों ने बताया कि उक्त दोनों युवक ही बाइक स्टार्ट कर ले गए हैं।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग